फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP president said, Rakshabandhan in BJP's calendar once in 10 years

Lucknow News : सिलिंडर सस्ता किए जाने पर सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा के कैलेंडर में रक्षाबंधन 10 साल में एक बार

Wed, 30 Aug 2023 09:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Aug 2023 09:04 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने गैस सिलिंडर के दाम कम किए जाने पर कहा कि सौ महीनों की लूट और फिर 200 रुपये की छूट के कोई मायने नहीं हैं। लगता है भाजपा के कैलेंडर में ओणम और रक्षाबंधन 10 साल में एक बार ही आता है।

विज्ञापन
SP president said, Rakshabandhan in BJP's calendar once in 10 years
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गैस सिलिंडर के दाम कम किए जाने पर कहा कि सौ महीनों की लूट और फिर 200 रुपये की छूट के कोई मायने नहीं हैं। लगता है भाजपा के कैलेंडर में ओणम और रक्षाबंधन 10 साल में एक बार ही आता है। ऐसा करके लोग मुस्करा कैसे लेते हैं। अब भाजपाई ''धन्यवाद'' का धारावाहिक भी शुरू करेंगे। यह जनता के साथ सरासर धोखा है।

विज्ञापन


प्रार्थना के लिए बस में देरी पर कार्रवाई अनुचित

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी परिवहन निगम के दो कर्मचारियों को केवल इस बात के लिए निलंबित किया जाना कि उन्होंने किसी की धार्मिक प्रार्थना के लिए सिर्फ दो मिनट की देरी कर दी, कहां का इंसाफ है। उन्होंने एक्स पर अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रताड़ना से दुखी होकर इनमें से एक ने आत्महत्या कर ली। सौहार्द के लिए प्रसिद्ध इस देश में सद्भावना के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिवार के लिए मुआवजा की मांग उप्र परिवहन निगम के हर कर्मचारी को करनी चाहिए। आज ये किसी एक के साथ हुआ है, कल किसी और के साथ होगा।
विज्ञापन


अखिलेश ने एक अन्य बयान में कहा कि गाजियाबाद की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ की एफआईआर कराई थी, पर उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। छात्राओं का ये भी आरोप है कि एक पुलिस अफसर ने उन्हें डांटा, धमकाया और चार घंटे थाने पर बैठाए रखा। उन्होंने इस मामले की तुरंत जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार बहन-बेटियों की रक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने जाएंगे सीतापुर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वर्गीय पूर्व विधायक रामपाल यादव को श्रद्धांजलि देने बुधवार को सीतापुर जाएंगे। अखिलेश के निजी सचिव गंगाधर की ओर से जारी सूचना में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed