फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President go to villages before sitting in AC room and make a statement: Siddharth Nath

एसी कमरे में बैठकर बयान देने से पहले गांवों में जाएं सपा अध्यक्ष : सिद्धार्थनाथ

Mon, 10 May 2021 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 May 2021 10:05 PM IST
सार

राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एसी कमरों में बैठ कर ट्वीट करने वालों को गांव और जमीन पर हो रहे काम नहीं दिखाई देंगे।

विज्ञापन
SP President go to villages before sitting in AC room and make a statement: Siddharth Nath
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एसी कमरों में बैठ कर ट्वीट करने वालों को गांव और जमीन पर हो रहे काम नहीं दिखाई देंगे। बयान जारी करने से पहले सपा अध्यक्ष को गांवों में जाकर देखना चाहिए कि कि स तरह से निगरानी समितियां घर-घर दस्तक देकर कोरोना के नियंत्रण में लगी हैं।

विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि दूसरे राज्यों से गांवों में वापस आए  621165 प्रवासियों की अब तक स्क्त्रस्ीनिंग की गई है। स्क्त्रस्ीनिंग के बाद 133560 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। प्रदेश के जिलों में 566 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं।  सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि लगातार आधारहीन बयानबाजी करके खुद का मखौल उड़वा रहे सपा और उसके नेता को कम से कम इस मुश्किल वक्त में जनता का हाल लेना चाहिए था। देखना चाहिए कि योगी सरकार ने किस तरह से गांवों को कोरोना से बचाने के लिए महा अभियान चला रखा है। झूठी बयानबाजी कर जनता के बीच डर फैलाने की साजिश करने के बजाय अखिलेश लोगों की मदद के लिए घर से निकलते तो बेहतर होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed