फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President Akhilesh Yadav said, BJP government is presenting false figures of Corona

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार कोरोना के पेश कर रही है झूठे आंकड़े

Mon, 10 May 2021 07:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 May 2021 07:22 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि भाजपा सरकार कोरोना के झूठे आंकड़े पेश कर रही है। ऐसे में जनता को आंखड़ा यानी आंख से देखी सच्चाई पर विश्वास करना चाहिए।

विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav said, BJP government is presenting false figures of Corona
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि भाजपा सरकार कोरोना के झूठे आंकड़े पेश कर रही है। ऐसे में जनता को आंखड़ा यानी आंख से देखी सच्चाई पर विश्वास करना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार  यह समझ रही है कि जनता को कोरोना से हुई मौतों का सच नजर नहीं आ रहा है।  सरकार का ध्यान राजधानी और महानगरों में है फिर भी हालत बेकाबू हैं। गांवों के लाखों ग्रामीणों को तो उनके  भाग्य के भरोसे छोड़ दिया गया है। वहां की बदतर होती जिंदगी पर किसी का ध्यान नहीं दिया। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में एक लाख गांव हैं जहां 70 प्रतिशत आबादी रहती है। 24 करोड़ की जनसंख्या वाला यह सबसे बड़ा राज्य है। गतवर्ष कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान पलायन की विकट स्थिति पैदा हुई। पलायन के दौर में श्रमिकों को अमानवीय स्थितियों से गुजरना पड़ा और कई की जानें भी चली गई। आज फिर बड़ी संख्या में लोग गांवों में लौट रहे हैं। कोरोना के चलते कृषि कार्य भी बंद हैं। 
विज्ञापन


तौल बंद, बिचौलिए खरीद रहे हैं गेहूं
अखिलेश यादव ने कहा कि वास्तविकता यह है कि गेहूं खरीद बंद है। किसान बेहाल हैं। क्रय केंद्र पर ताले लटके हुए हैं। सरकारी केंद्र नहीं, बिचौलिए गेहूं खरीद रहे हैं, वह भी औने पौने दाम पर। सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975  रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है पर वह किसान को मिलता होता तो वह आंदोलन क्यों करता।  धान की खरीद भी सरकारी अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष में ही प्रदेश का हाल बदहाल करने वाली भाजपा सरकार को सता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed