फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP president accuses BJP of misuse of power, said - Sangh is dividing the society

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, बोले - संघ कर रहा है समाज का बंटवारा

Tue, 13 Jul 2021 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Jul 2021 11:04 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि जिन पर कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है वही कानून का मजाक बना रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराधियों ने पूरे प्रदेश में आतंक मचा रखा है।

विज्ञापन
SP president accuses BJP of misuse of power, said - Sangh is dividing the society
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि देश में दो सरकारें समानांतर काम कर रही हैं। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है तो संघ समाज का बंटवारा कर रहा है। इन दोनों के बीच जनता और विपक्षी कार्यकर्ता पिस रहे हैं।

विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि जिन पर कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है वही कानून का मजाक बना रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराधियों ने पूरे प्रदेश में आतंक मचा रखा है। दलित, वंचित और समाज के कमजोर वर्गों के ऊपर भाजपा राज में लगातार अत्याचार हो रहा है। भाजपा मूल रूप से पूंजीघरानों और शोषक तत्वों की समर्थक पार्टी है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा ने सत्ता का खुला दुरुपयोग किया। समाजवादी प्रत्याशियों को नामांकन से जबरन रोका गया। मतदान के दौरान हिंसा हुई और प्रत्याशियों तथा समर्थकों का अपहरण तथा बंधक तक बनाया गया। घरों में रात में दबिश डालकर परिवारीजनों से अभद्रता की जा रही है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के अत्याचार का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। भाजपा के हर षडयंत्र का जवाब दिया जाएगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। अगला विधान सभा चुनाव 2022 लोकतंत्र को बचाने का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से कार्यरत अधिकारियों को हटाने की मांग
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की कि एक ही जनपद में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों (राजपत्रित अधिकारी) का स्थानांतरण किया जाए। उनके रहने से 2022 में निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, रामबृक्ष सिंह यादव, केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed