फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP not to fight against sonia, rahul

सोनिया, राहुल के खिलाफ सपा ने डाले हथियार

Sat, 08 Mar 2014 01:02 PM IST
कुमार भावेश चंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
कुमार भावेश चंद्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Mar 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
 SP not to fight against sonia, rahul

सपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जब कभी कांग्रेस कमजोर होगी, सपा उसके साथ खड़ी होगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को नेशनल चैनल के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए अखिलेश ने यह भी संकेत दिए कि उनकी पार्टी रायबरेली और अमेठी से अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

पिछले लोकसभा चुनाव में भी हमने वहां से अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। उन्होंने साफ किया कि यह कांग्रेस के साथ हमारा सियासी शिष्टाचार है।

राहुल के साथ होने के सवाल पर उनका कहना था कि वे एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में काफी कुछ कह चुके हैं लेकिन दोनों दलों के बीच सियासी शिष्टाचार का रिश्ता कायम है।

अखिलेश के मुताबिक, यूपी में उनकी पार्टी सबसे मजबूती के साथ चुनावी मैदान में है।

एक साल पहले ही सारे उम्मीदवार तय कर दिए, जबकि खुद को रेस में आगे बताने वाली पार्टियां चुनाव के ऐलान के बावजूद अपने उम्मीदवार तक तय नहीं कर पाई हैं।

हमारी सरकार ने अपने चुनावी वादे पर बहुत ही गंभीरता से अमल किया है।

उन्होंने माना कि एक नौजवान मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को यह भरोसा दिलाने में वक्त लगा कि मैं फैसले कर सकता हूं।

मुख्यमंत्री के तौर पर हमें पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ काम करने का मौका मिला और मैंने उनके उचित सुझावों का हमेशा सम्मान किया है।

प्रदेश के हित में महत्वपूर्ण फैसले मैंने किए और विकास का रोडमैप तैयार किया है, जिस पर तेजी से काम कर रहे हैं। बिजली, सड़क और अन्य परियोजनाओं पर हमने तेजी से अमल किया है।
विज्ञापन


मोदी का दिल बहुत छोटा
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का दिल बहुत छोटा है। वे इस बात का प्रचार करते हैं कि उन्होंने यूपी को शेर दिए हैं, लेकिन इसके बदले यूपी ने भी उन्हें कुछ दिया है, लेकिन हम बताना नहीं चाहेंगे कि हमने उन्हें क्या दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात वही बताएं तो ज्यादा अच्छा होगा। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि गुजरात ने हमें अमूल नहीं दिया बल्कि अमूल यूपी में इसलिए है क्योंकि यह एक बड़ा प्रदेश है।

यहां उनके लिए बड़ा बाजार है। यहां भारी मात्रा में दूध का उत्पादन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed