फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP MP Says development is not complete without security.

'आम आदमी सुरक्षित नहीं तो सभी वादे अधूरे'

Sun, 15 Mar 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Mar 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
SP MP Says development is not complete without security.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता डॉ. लोहिया के सिद्धांतों पर अडिग रहें, नौकरशाही पर नियंत्रण और विकास पर नजर रखें। उन्होंने दावा किया सपा सरकार के बराबर काम किसी और राज्य सरकार ने नहीं किए। वहीं, उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आम आदमी सुरक्षित नहीं है तो सभी वादे अधूरे ही माने जाएंगे।

विज्ञापन


यादव शनिवार को बख्शी का तालाब स्थित चन्द्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय में सपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कर रहे थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि डॉ. लोहिया ने जो रास्ता तय किया, वही असली समाजवाद है। उनके सिद्धांतों पर चलने वाला कभी अपने पथ से भटक नहीं सकता। उनके बताए रास्ते पर कभी संशय नहीं होना चाहिए। किसी के मन में जरा भी संदेह रहा तो वह भटक जाएगा।
विज्ञापन


कहा, डॉ. लोहिया के सिद्धांतों पर चलने वाली सपा संघर्ष के बल पर आगे बढ़ी है। सत्ता भी संघर्ष से मिली है, इसलिए जरूरी है कि कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी विकास कार्यों का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों को अपने प्रतिनिधियों व नौकरशाहों पर नियंत्रण रखना चाहिए। नौकरशाह नहीं चाहते कि सरकार का कामकाज ठीक हो। इसीलिए उनपर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। सपा सरकार ने जो काम किए हैं वह कोई अन्य राज्य की सरकार नहीं कर पाई।

सपा सरकार ने अधिकतर वादे किए पूरे

SP MP Says development is not complete without security.

अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर सभी की नजर होती है। वे अपने आचरण पर खुद ही नजर रखें।

पीड़ितों के साथ खड़े हों और किसानों, नौजवानों, गरीबों व महिलाओं की समस्याओं के लिए हमेशा सक्रिय रहें। इससे पहले शिविर के संयोजक पूर्व मंत्री भगवती सिंह ने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, विधायक गोमती यादव, रविदास मेहरोत्रा, शारदा प्रताप शुक्ला, इंदल रावत, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, बीकेटी के ब्लाक प्रमुख शिवदर्शन यादव, जूही सिंह समेत करीब छह सौ कार्यकर्ता इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

रामगोपाल ने कहा, सपा ने अधिकतर वादे पूरे कर दिए हैं लेकिन जब तक आम आदमी खुद को सुरक्षित न महसूस करने लगे तब तक सभी वादे अधूरे हैं। मीडिया प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को नहीं दिखा रहा।

दूसरे राज्यों में भी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं लेकिन यूपी की घटनाएं अधिक दिखाई जाती हैं। अपराधी सत्ताधारी दल के झंडे लगाकर पार्टी को बदनाम करते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखनी होगी। कार्यकर्ताओं में सत्ता का मद नहीं आना चाहिए।

समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ी

SP MP Says development is not complete without security.

सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने नए सामाजिक हालात और हमारे दायित्व विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा, मौजूदा हालात में समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

प्रदेश और देश में किसानों, गरीबों, पिछड़ों की समस्याएं बढ़ी हैं। केंद्र सरकार का ध्यान बड़े पूंजी घरानों पर है। ऐसे में उम्मीद सिर्फ समाजवादियों पर टिकी है।

समाजवादी नीतियों पर चल रही सरकार
एमएलसी मधु गुप्ता ने कहा, सपा समाजवादी आंदोलन की वारिस है। डॉ. लोहिया और आचार्य नरेन्द्र देव की परंपरा को मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने समाजवादी नीतियां लागू कीं। उन्हीं पर अखिलेश सरकार चल रही है।

जयशंकर पांडेय ने गांधी, समाजवाद और लोकतंत्र विषय पर प्रकाश डाला। कहा, महात्मा गांधी ने समतामूलक और समरस समाज का सपना देखा था। उनके सपने को समाजवादी विचारधारा से ही पूरा किया जा सकता है। सपा नेता व कार्यकर्ता गांधी, लोहिया के सपनों को पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed