{"_id":"5d3bdf888ebc3e6c926ac97e","slug":"sp-mlc-ravi-shankar-singh-joins-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भाजपा में हुए शामिल
Sat, 27 Jul 2019 10:53 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्य ग्रहण कराई।
विज्ञापन
इस मौके पर नीरज शेखर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताता हूं कि मुझे भाजपा में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा में लाने में पियूष गोयल व भूपेंद्र यादव ने बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मिले जनसमर्थन के बाद अब उन्हें किसी की आवश्कता नहीं थी लेकिन मैं उनसे प्रभावित हुआ और अब भाजपा की सदस्यता ले रहा हूं।
विज्ञापन
नीरज शेखर ने कहा कि मैं पिछले दिनों एक भोज में प्रधानमंत्री मोदी से मिला। उन्होंने मुझसे पूछा कि नीरज अब क्या कर रहे हो? मैं चाहता हूं कि हमारे साथ काम करो।
उन्होंने कहा कि मुझे अमित शाह व जेपी नड्डा ने बहुत सम्मान दिया। मैं पार्टी को मजबूत बनाने में पूरा योगदान करूंगा।
जातिवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, होगा पूरा सम्मान
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नीरज शेखर एक जातिवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उनका पूरा सम्मान होगा। हम भाजपा में उनका स्वागत करते हैं।