फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP MLC met the victims sisters

पीड़ित बहनों से मिलने पहुंचे सपा एमएलसी सुनील सिंह, बोले- अपराधी बचने के लिए ले रहे राजभवन का सहारा

Tue, 23 Jan 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Tue, 23 Jan 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
SP MLC met the victims sisters
रायबरेली पहुंचे सुनील सिंह साजन। - फोटो : amar ujala
शोहदों से तंग दो बहनों ने जब पीएम और सीएम से कार्रवाई की मांग की तो मंगलवार को सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन पीड़ितों से मिलने रायबरेली पहुंचे। तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे सुनील सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


इस दौरान एमएलसी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा दे रही है लेकिन इसकी धज्जियां उड़ रही हैं। अपराधी बेटियों पर जुर्म ढाल रहे हैं, ये सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि अपराधी बचने के लिए राजभवन का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। हम जल्द ही पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे।

मालूम हो कि शोहदों के आतंक और पुलिस के कार्रवाई न करने से दो बहनें इतना आजिज आ गईं हैं कि कॉलेज जाना ही छोड़ दिया है। आरोपियों की धमकी से परेशान दोनों बहनों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस वापस लेने के लिए धमका रहे आरोपी

SP MLC met the victims sisters
सपा एमएलसी पहुंचे सुनील सिंह साजन। - फोटो : amar ujala
रायबरेली की एक युवती बाराबंकी के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। 23 मार्च, 2017 को उसके पिता ने बाराबंकी कोतवाली में कॉलेज के ही छात्र दिव्य पांडेय व उसके दोस्त अंकित पर रेप का केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी केस वापस लेने के लिए धमका रहे थे।

युवती ने केस वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने उसकी छोटी बहन की फेक आईडी बनाकर अश्लील और अभद्र पोस्ट डाल दी। इससे तंग आकर दोनों बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। परिवारीजनों ने बताया कि मामले की एफआईआर रायबरेली में 10 नवंबर 2017 को दर्ज करवाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed