{"_id":"587a00c24f1c1b7940ba9dea","slug":"sp-mla-aridaman-singh-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को तगड़ा झटका, अरिदमन ने थामा भाजपा का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को तगड़ा झटका, अरिदमन ने थामा भाजपा का हाथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनभ
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
अरिदमन ने थामा बीजेपी का हाथ
- फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री और आगरा की बाह सीट से विधायक राजा महेंद्र अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी व आगरा जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष पक्षालिका सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे सपा को झटका लगा है।
विज्ञापन
महेंद्र अरिदमन सिंह को अखिलेश यादव ने बाह सीट से फिर प्रत्याशी बनाया था। वहीं मुलायम सिंह की सूची में अरिदमन के साथ ही खैरागढ़ सीट से पक्षालिका को भी टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
अरिदमन प्रदेश सरकार में परिवहन और स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रह चुके हैं। बाद में अखिलेश ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में महेंद्र अरिदमन और पक्षालिका को सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला मौजूद रहे।
मौर्य ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली समाजवादी पार्टी और सरकार के मुखिया अखिलेश यादव का तिलस्म टूट चुका है। प्रदेश में संगठित अपराधियों एवं माफिया ने पांच वर्षों में प्रदेश को खूब लूटा।