फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP membership campaign starts today.

सपा का सदस्यता अभियान शुरू, जानें- कैसे कपड़े पहनेंगे नए सपाई

Sun, 16 Apr 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Apr 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
 SP membership campaign starts today.
अखिलेश यादव ने खुद सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत की - फोटो : amar ujala

पूरे यूपी में शनिवार को समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद डिम्पल यादव ने सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं को सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता अभियान 15 जून तक चलेगा।
विज्ञापन


दो माह तक पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को पार्टी की रीति-नीति को समझाएंगे और उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। पार्टी के सक्रिय सदस्य ही संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे। पार्टी के संविधान के अनुसार अब सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामसभा, न्याय पंचायत, विकासखंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन होगा। पार्टी ने सदस्यता के लिए मोबाइल नं. 7859999999 पर मिस्ड कॉल सेवा भी शुरू की है। इसके अलावा वेबसाइट www.samajwadiparty.in/join पर भी ऑनलाइन सदस्यता की सुविधा रहेगी। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दावा किया कि पहले दिन तीन लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सपाइयों के लिए खादी या हैंडलूम के वस्त्र पहनना जरूरी

 SP membership campaign starts today.

चौधरी ने बताया कि सपा के सभी सदस्यों के लिए खादी या हैंडलूम के वस्त्र पहनना अनिवार्य है। युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी निर्धारित पोशाक पहननी होगी।

उन्होंने कहा कि सपा का विश्वास आर्थिक एवं राजनीतिक सत्ता के विकेंद्रीकरण में है। पार्टी शांति तथा लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध प्रकट करने के अधिकार को मान्यता देती है। इसमें सत्याग्रह तथा शंतिपूर्ण विरोध शामिल है।

धर्म पर आधारित राज्य में आस्था रखने वाले किसी भी संगठन का कोई भी सदस्य सपा का सदस्य नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed