{"_id":"5d39c2d98ebc3e6ce8642305","slug":"sp-leaders-walkout-of-vidhan-parishad-on-sonbhadra-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र घटना और सपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर हंगामा, सदन से वॉकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र घटना और सपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर हंगामा, सदन से वॉकआउट
Fri, 26 Jul 2019 01:06 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी विधान परिषद (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र में जमीनी विवाद में दस लोगों की हत्या और प्रदेश में अलग-अलग जगह सपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को विधान परिषद में हंगामा हुआ। सपा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद से प्रदेश में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, राजेश यादव और आनंद भदौरिया ने कहा कि प्रयागराज के थाना नवाबगंज के ग्राम सरायं जयराम में दबंग प्रधान ने कुलदीप पुत्र अमृतलाल की 31 मार्च को हत्या कर दी। 24 जून को अयोध्या के मिल्कीपुर के इनायतनगर गांव निवासी ग्राम प्रधान देवशरण यादव की हत्या की गई।
26 जून को पहलवान का पुरवा थाना सोरांब निवासी भोलानाथ सरोज की हत्या की गई। अयोध्या में ही 15 जुलाई की शाम सपा लोहिया वाहिनी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अखिलेश यादव टक्कू की हत्या की गई। सपा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा के कहने पर जो लोग नहीं टूटे उनकी हत्या की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अहमद हसन ने आरोप लगाया कि सोनभद्र की घटना का आरोपी ग्राम प्रधान भाजपा का कार्यकर्ता है। बसपा दल के नेता दिनेश चंद्रा ने आरोप लगाया कि सोनभद्र की घटना के पीछे वहां के लेखपाल से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक के लोग लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सपा या बसपा के नाम पर बच नहीं सकती है, भाजपा सरकार के शासन में इतनी बड़ी घटना घटित हुई है सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
उप-मुख्यमंत्री एवं नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सोनभद्र की घटना पर सरकार गंभीर है। घटना के लिए प्रथम दृष्टया जिम्मेदार एसडीएम और सीओ सहित अन्य अधिकारियों को निलंबित कर जांच शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि सोनभद्र घटना का मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान सपा का कार्यकर्ता है। सपा कार्यकर्ताओं की हत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले में रिपोर्ट मंगाई जा रही है, सरकार नियमानुसार उचित कार्रवाई करेगी। नेता सदन के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी की। सपा ने सदन का बहिर्गमन कर विरोध जताया।