फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leaders take oath remove BJP from power.

यूपी: सपाइयों ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प, प्रदेश भर में आयोजित किए कार्यक्रम

Tue, 10 Aug 2021 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Aug 2021 02:56 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई संबंध नहीं था। लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि देश के सामने जो समस्याएं व चुनौतियां हैं, उनके समाधान का रास्ता सिर्फ समाजवादी विचारधारा के पास ही है।

विज्ञापन
SP leaders take oath remove BJP from power.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिलों तक हुए कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया। उधर, सोनभद्र में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के नेता जयप्रकाश नारायण, डॉ. राममनोहर लोहिया, अरुणा आसिफ  अली आदि ने अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए देश में किसान, मजदूर और युवाओं का राज स्थापित कराया।
विज्ञापन


मगर बदलते परिवेश में संविधान खतरे में पड़ गया है। ऐसे में समाजवादी ताकतों को एकजुट होकर नई क्रांति की शुरुआत करनी होगी। यह क्रांति भाजपा को सत्ता से बेदखल कर समाजवादी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई संबंध नहीं था। लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि देश के सामने जो समस्याएं व चुनौतियां हैं, उनके समाधान का रास्ता सिर्फ  समाजवादी विचारधारा के पास ही है।

आदिवासियों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी पार्टी

उधर, सोनभद्र में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की मौजूदगी में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह में जल, जंगल और जमीन का मुद्दा उठा। इसमें तय किया गया कि आदिवासियों के हक के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

कानपुर में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की अगुवाई में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इसी तरह अन्य जिलों में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed