फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leaders are opposing akhilesh on power issue

बिजली कटौती पर 'अपनों' ने ही अखिलेश को घेरा

Wed, 11 Jun 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Wed, 11 Jun 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
sp leaders are opposing akhilesh on power issue

जिले में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर अब सपाई भी मुखर होने लगे हैं। युवा सपाई ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विद्युत आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मुलायम यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष आदिल हुसैन ने कहा है कि जिले में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन


बिजली के अभाव के कारण व्यापारी, किसान, छात्र, वकील व समाज का हर तबका परेशान है। बिजली न मिलने से नगरवासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।

14 से 18 घंटे बिजली की मांग

sp leaders are opposing akhilesh on power issue

विद्युत आपूर्ति न होने के कारण नलकूपों का संचालन नहीं हो पा रहा है। किसान फसलों की सिंचाई को लेकर चिंतित हैं। जिले के उद्योग धंधे भी चौपट हो रहे हैं।

पावर कार्पोरेशन के अधिकारी उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठा रहे है। आदिल ने मुख्यमंत्री नगर क्षेत्र में कम से कम 18 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 14 घंटे विद्युत आपूर्ति किये जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

गौरतलब है कि अभी तक सपा विरोधी पार्टियां ही प्रदेश सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति न किए जाने की निंदा करती थीं, पर यह पहली बार है जब सपा नेता ही अखिलेश के खिलाफ बोल रहे हैं।

सपा के गढ़ में भी कटौती

sp leaders are opposing akhilesh on power issue

प्रदेश में बिजली संकट की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कटौतीमुक्त घोषित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा समेत वीवीआईपी इलाकों में भी तीन-चार घंटे की आपात कटौती की जा रही है।

जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि प्रदेश के लोगों को बिजली संकट से अभी फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। मांग में लगातार हो रही बढ़ोतरी से हालात संभाले नहीं संभल रहे हैं।

जहां एक तरफ बिजली की कमी बनी हुई है वहीं प्रचंड गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर, केबिल व लाइनों की गड़बड़ियों के चलते बड़े पैमाने हो रहे लोकल फाल्ट की वजह से भी लोगों तक बिजली नहीं पहुंच पा रही है।

अतिरिक्त बिजली खरीदने के बावजूद पावर कार्पोरेशन लोगों को तय शिड्यूल के मुताबिक आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन

बिजली के कारण जल आपूर्ति की भी समस्या

sp leaders are opposing akhilesh on power issue

बिजली कटौती के चलते जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। अभियंताओं का कहना है कि पारा गिरने या मानसून के आने के बाद ही बिजली संकट से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि वितरण और ट्रांसमिशन नेटवर्क भी गर्मी के चलते जवाब दे रहा है।

यह है बिजली का गणित
प्राइम नंबर
बिजली की मांग---13,300 मेगावाट

उपलब्धता---12,200 मेगावाट
कमी---1100 मेगावाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed