{"_id":"646b3b339c43a6a0b707b875","slug":"sp-leader-swami-prasad-maurya-gives-the-slogan-of-ramraj-hatao-reservation-bachao-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आरक्षण के बहाने सियासत गरमाने में जुटे स्वामी प्रसाद, दिया 'रामराज हटाओ- आरक्षण बचाओ' का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आरक्षण के बहाने सियासत गरमाने में जुटे स्वामी प्रसाद, दिया 'रामराज हटाओ- आरक्षण बचाओ' का नारा
Mon, 22 May 2023 03:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 May 2023 03:21 PM IST
सार
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर विवादित ट्वीट कर सुर्खियों में आ गए हैं। वह आरक्षण के बहाने सियासत गरमाने में जुटे हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण के मुद्दे पर ट्वीट किया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामचरितमानस की चौपाई पर टिप्पणी करके विवादों में घिरे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब ''रामराज हटाओ- आरक्षण बचाओ'' का नारा देना शुरू कर दिया है। इसके जरिए वह लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रदेश की सियासत गरमाने में जुटे हैं। वह कहते हैं कि इस नारे के जरिए प्रदेश भर में जनजागरण करेंगे। लोगों को भाजपा सरकार की हर चाल से वाकिफ कराएंगे।
विज्ञापन
बसपा से वाया भाजपा होते हुए सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई पर टिप्पणी की तो प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई। अपनी ही पार्टी के कई विधायकों की आलोचना के भी शिकार हुए। सपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव पद से नवाजा। पार्टी के नेताओं के बीच स्वामी प्रसाद को दो ध्रुव नजर आए। इसके बावजूद स्वामी प्रसाद अपने बयान पर अडिग रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कैश डिपाजिट मशीनें दो हजार के नोटों से फुल, अधिकारी बोले- बैंक जाएं, सीडीएम से बचें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बैंकों में कल से बदले जाएंगे 2000 के नोट: समय लेकर पहुंचें, जांच में लग सकती है देर
इस बीच उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा स्थापित करके दलितों और पिछड़ों के बीच संदेश देने का प्रयास किया। प्रतिमा अनावरण समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान और आरक्षण बचाने की अपील की। सपा अध्यक्ष हर कार्यक्रम में आरक्षण का मुद्दा उठाते रहे हैं। एमएलसी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार उतारते समय भी आरक्षण का ही दांव चला गया है। ऐसे में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण का मुद्दा सामने आते ही स्वामी प्रसाद ने लपक किया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि रामराज धोखा है। पहले भी रामराज के नाम पर कभी शंबूक का सिर काटा गया तो कभी एकलव्य का अंगूठा और अब दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों का आरक्षण काटा जा रहा है। उन्होंने लिखा कि यह संविधान प्रदत्त आरक्षण खत्म किया जा रहा। जागो सावधान हो जाओ। रामराज हटाओ-आरक्षण बचाओ।
स्वामी प्रसाद कहते हैं कि आरक्षण बचाने के लिए जल्द ही जिलेवार अभियान शुरू करेंगे। गाजीपुर, कुशीनगर, गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में वह आरक्षण बचाने की अपील कर चुके हैं। जल्द ही अन्य जिलों में जाएंगे। लोगों को बताएंगे कि आरक्षण बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।