यूपी: मंत्री न बना, मुस्लिम नेता ने लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता रोशन अंसारी ने लालबत्ती की मांग को लेकर सोमवार को सिविल लाइंस चौराहे पर आत्मदाह का असफल प्रयास किया।
उसने सप्ताह भर पहले यह चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
सोमवार को एक हफ्ता पूरा होने पर उसने पुलिस को चकमा देकर कपड़े में आग लगा ली। आग लगाकर सड़क पर उसे दौड़ता देख पुलिस ने तेजी दिखाई और उसे पकड़ लिया।
साथ ही आग लगे कपड़े को छीनकर दूर हटाया और पानी डालकर मिट्टी के तेल का असर कम किया।
मंत्री बनाए जाने की थी जिद
उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में शांति भंग और आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी का नगर सचिव मोहम्मद रोशन अंसारी ने सप्ताहभर पहले आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मांग की थी कि इलाहाबाद से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया है।
उसने विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काफी मेहनत की है। इसलिए उसे मंत्री बनाया जाए। रोशन सिविल लाइंस में पैलेस सिनेमा के पीछे सागर पेशा बस्ती में रहते हैं।
चेतावनी के मुताबिक वह सुबह ही घर से निकल गए। बताते हैं कि बिग बाजार के पास शरीर पर किरोसिन पलट लिया। किरोसिन से पूरी तरह भीग जाने के बाद वह चुपके से दोपहर करीब 12.15 बजे सिविल लाइंस चौराहे पर धमक पड़ा।
भेज दिया गया जेल
सादे कपड़ों में लगी पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी लेकिन चौराहे पर उसके पहुंचते ही वर्दीधारी लपक पड़े। इस दौरान रोशन ने पहले से किरोसिन से भिगोकर रखे गए कपड़े में आग लगा ली। आग की लपट उसकी शर्ट तक पहुंच गई।
शर्ट थोड़ा ही जल सकी थी कि पुलिस वालों ने रोशन को सड़क पर ही गिरा दिया। साथ ही हाथ और पैर से शर्ट में लगी आग को फौरन बुझा दिया। साथ ही कपड़े को छीनकर फेंक दिया।
पुलिसकर्मियों ने रोशन पर कई बाल्टी पानी भी डाला। कब्जे में आने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। साथ ही उसे पकड़कर थाने ले गई और जेल भेज दिया।