{"_id":"5c5be53bbdec2211ac1aed69","slug":"sp-leader-ramgovind-chaudhary-on-up-government-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने कहा- योगी सरकार का बजट महिला व किसान विरोधी, किसी को कुछ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने कहा- योगी सरकार का बजट महिला व किसान विरोधी, किसी को कुछ नहीं मिला
Thu, 07 Feb 2019 01:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Feb 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
मीडिया को सम्बोधित करते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार द्वारा पेश किए गए मेगा बजट को सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने महिला व किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों को सस्ती सिंचाई, खाद और बिजली जैसा कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है जबकि सपा सरकार के बजट में खाद के दाम कम किए गए थे और सिंचाई मुफ्त कर दी गई थी। बजट में गेहूं, धान और गन्ना किसानों के भुगतान का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने जो किया था। उन्हीं का बखान किया गया है जबकि बिजली व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए कोई एलान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बजट में हिंदू धर्म के लिए पैसा दिया गया है जबकि मुसलमान, बौद्घ, सिख और ईसाई धर्म के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। यह सबका साथ सबका विकास का समर्थन करने वाला बजट नहीं है। ये सरकार जनता को बांटने वाली है।
उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन होने से भाजपा के लोगों का दिमाग उड़ गया है। हम लोकसभा चुनाव में 80 में से 80 सीटें जीतेंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव में 385 सीटें जीत के दिखाएंगे।