फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader rajendra chaudhari claimed that evm hacked in kairan and noorpur

कैराना व नूरपुर में हुई ईवीएम से छेड़छाड़, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने किया दावा

Mon, 28 May 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 May 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
sp leader rajendra chaudhari claimed that evm hacked in kairan and noorpur
राजेंद्र चौधरी - फोटो : ANI

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी पर कैराना और नूरपुर उपचुनाव को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोमवार को सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर और फूलपुर की हार का बदला लेने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर चुनाव जीतने में लगी हुई है।
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर ईवीएम मशीनों को खराब करने और लेखपाल, सिपाही द्वारा शराब और पैसा बांटकर सरकार के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आरोप लगाया है। इसे देखते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से चुनाव के लिए नई तारीखों की घोषणा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव राजनीतिक दल का होता है, लेकिन यूपी में सरकार चुनाव लड़ रही है। इतना ही नहीं सपा के गढ़ वाले इलाकों में बड़ी मात्रा में मशीनें खराब की गई है।


उन्होंने कहा कि नूरपुर में 140 व कैराना में 130 ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है। इस मामले की सपा जांच कर रही है और जल्द ही चुनाव आयोग से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया जाएगा। सरकार चाहती है कि जनता वोट न डाल पाए और बूथ से वापस चली जाए।

उन्होंने एक बार फिर अखिलेश यादव की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग का जिक्र किया और कहा कि हम बैलेट से चुनाव कराने के पक्ष में है, लेकिन सरकार ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस काम में पीएम और सीएम दोनों लगे हुए हैं। यहीं नहीं सरकार 2019 के लिए साजिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed