फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader Nagendra Singh Patel and Dr Narendra Singh Gaur speaks against each other.

आमने-सामने : पूर्व सांसद बोले- सपा के काम को अपना न बताए भाजपा पर भाजपा नेता ने दिया जवाब

Sat, 11 Dec 2021 06:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Dec 2021 06:04 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि योगी सरकार के हर कार्य को अपना बताने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने कार्यकाल की सभी उपलब्धियां क्यों नहीं गिनाते हैं।

विज्ञापन
SP leader Nagendra Singh Patel and Dr Narendra Singh Gaur speaks against each other.
नागेंद्र सिंह पटेल व डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा नेता व पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा पर सपा के कामों को अपना बताने का आरोप लगाया है जिस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने पलटवार किया है। देखें, क्या कहा दोनों नेताओं ने:

विज्ञापन


पूर्व सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल का कहना है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सपा के कार्यकाल में हुए कार्यों को ही अपना बता रही है। बीते पांच वर्ष के दौरान भाजपा कोई भी नया काम शुरू नहीं कर सकी। अब जब चुनाव नजदीक है तो भाजपा नेताओं को भगवान याद आ गए हैं। आखिर कब तक भाजपा भगवान के नाम पर वोट मांगेगी। भाजपा लोगों को सिर्फ बांटने का काम कर रही है। जनता इस बार उसके झांसे में नहीं आने वाली। वर्ष 2017 के पहले अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए जो कार्य किए थे, उसे जनता आज भी याद कर रही है। सपा प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश अपने कार्यकाल की उपलब्धियां तो बताएं
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि योगी सरकार के हर कार्य को अपना बताने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने कार्यकाल की सभी उपलब्धियां क्यों नहीं गिनाते हैं। वह राजनीति के लिए ही हर काम को अपना बता रहे हैं। प्रयागराज में नैनी यमुना पुल का शिलान्यास कई सरकारों में हुआ। पर, किसी भी सरकार के कार्यकाल में पुल के निर्माण के लिए एक पत्थर तक नहीं रखा गया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तो तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी के प्रयास से पुल का निर्माण शुरू हुआ। यही नहीं उन्हीं के कार्यकाल में बन भी गया। भाजपा की सरकार सिर्फ  शिलान्यास नहीं करती, उस कार्य का उद्घाटन भी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed