{"_id":"8504c52ed1bb669c7aa6f1e44891f5df","slug":"sp-leader-murdered-in-filmy-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की हत्या, स्टोरी पूरी फिल्मी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता की हत्या, स्टोरी पूरी फिल्मी है
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में बुधवार दिनदहाड़े मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद आक्रोशित सैकड़ों सपाइयों व समर्थकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और कई बसों में तोड़फोड़ कर डाली।
प्रदर्शनकारी सीओ, कोतवाल व चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग पर अडे़ थे।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व होर्डिंग फाड़ने को लेकर अरविंद का कुछ लोगों से विवाद हुआ था।
इसे लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था, लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से बात यहां तक पहुंची।
तभी उत्तर टोला बंकी कस्बे में सामने से आए छह लोगों ने इन तीनों पर तमंचों से गोलियां बरसाना शुरू कर दीं।
अरविंद के साथ रहे अंशू व प्रदीप किसी तरह से गलियों में घुसकर घरों में जा छिपे पर आरोपियों ने अरविंद को दौड़ा-दौड़ाकर उसके सीने व सिर पर तीन गोलियां मारीं।
विज्ञापन
वारदात के बाद दहशत फैल गई
दिनदहाड़े बंकी कस्बे में हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी भाग गए। घटना के वक्त साथ रहे अंशू व प्रदीप ने बताया कि इस घटना को बंकी कस्बे के ही रीशू जायसवाल, पंकज, शशिकांत, मनोज समेत छह लोगों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
दोनों युवकों ने इन चार लोगों की पहचान करते हुए पुलिस को बयान भी दिए हैं। मृतक के भाई पुरुषोत्तम यादव ने भी इन्हीं पर आरोप लगाया है।
सपा नेता पर 19 अपराधिक मामले दर्ज
मारा गया सपा नेता अरविंद यादव भी एक हिस्ट्रीशीटर था। लखनऊ के गोमतीनगर, गाजीपुर व कोतवाली बाराबंकी में इसके खिलाफ 19 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से प्राण घातक हमला, एनडीपीएस एक्ट व लूट आदि के मामले शामिल हैं।