{"_id":"67694317547385e7a0067a45","slug":"sp-leader-mata-prasad-pandey-speaks-about-pilibhit-encounter-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में गोली मारकर पैर तोड़ा जाता है... नेता प्रतिपक्ष ने पीलीभीत एनकाउंटर पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में गोली मारकर पैर तोड़ा जाता है... नेता प्रतिपक्ष ने पीलीभीत एनकाउंटर पर उठाए सवाल
Mon, 23 Dec 2024 04:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:31 PM IST
सार
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पीलीभीत में खालिस्तान से जुड़े आरोपियों के एनकाउंटर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में फेक एनकाउंटर होते हैं।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर एनकाउंटर पर सवाल खड़ा कर दिया। पीलीभीत में खालिस्तानी एनकाउंटर पर माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के राज में एनकाउंटर तो सामान्य बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनकाउंटर दो प्रकार के होते है एक एनकाउंटर आमने-सामने होता है जिसमें पुलिस भी घायल होती है और जिसका एनकाउंटर होता है वो भी घायल होता है लेकिन इस सरकार में सिर्फ आरोपी का पैर गोली मारकर तोड़ दिया जाता है। यह काम न्यायालय को करना चाहिए चाहे फांसी दे चाहे उम्रकैद दे दे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में फेक एनकाउंटर बहुत होते हैं। हम इसकी वास्तविकता जानेंगे। इतना जरूर कहेंगे कि एनकाउंटर दवा नहीं है। हमारे अधिकारों में जीने का मौलिक अधिकार शामिल है। अगर हम अपराधी हैं तो हमे पकड़कर कोर्ट के हवाले किया जाए। कोर्ट चाहे फांसी की सजा दे या आजीवन कारावास की सजा। इसमें सरकार का अधिकार नहीं है। वह पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
