फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader Dr Chandrapal Singh Yadav and Ravindra Shukla speak on development of Uttar Pradesh.

आमने-सामने : सपा नेता बोले- जनता को गुमराह कर रही भाजपा, रवींद्र शुक्ल का जवाब- सपा की गुंडागर्दी अब भी नहीं भूले लोग

Tue, 14 Dec 2021 12:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Dec 2021 12:32 PM IST
सार

सपा का आरोप है कि भाजपा विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। सपा सरकार के कई प्रोजेक्ट राजनीतिक विद्वेष के कारण रोक दिए गए।

विज्ञापन
SP leader Dr Chandrapal Singh Yadav and Ravindra Shukla speak on development of Uttar Pradesh.
डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव व रवींद्र शुक्ल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी चुनाव में सपा व भाजपा के नेता एक दूसरे के खिलाफ मुखर हैं और खुलकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। यूपी में भाजपा राज पर सपा नेता डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव व भाजपा नेता रवींद्र शुक्ल ने बयान दिया है।

विज्ञापन


विकास नहीं, गुमराह कर रही भाजपा
सपा के पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव का कहना है कि भाजपा माफियाराज के खात्मे की बात कहकर जनता को गुमराह कर रही है। सच्चाई तो यह है कि योगी सरकार के कार्यकाल में अपराध तेजी से बढ़ा है। सपा सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस में भर्तियां हुई थीं। डायल 100 सेवा शुरू की गई। महिलाओं के लिए वीमेन पावर लाइन 1090 सेवा भी सपा सरकार ही लेकर आई थी। एरच बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना भी सपा सरकार में ही शुरू हुई थी। लेकिन, भाजपा सरकार बनने के बाद काम बंद हो गया। सीपरी ओवरब्रिज की भी शुरुआत सपा सरकार में हुई थी। फीता उप मुख्यमंत्री काट गए। सपा ने मेडिकल कॉलेज को 500 बेड का अस्पताल दिया, भाजपा सरकार बनते ही इसका काम रोक दिया गया। जनता का हित परे रख राजनीतिक द्वेष भावना के साथ अस्पताल का निर्माण पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


सपा की गुंडागर्दी अब भी नहीं भूले लोग
भाजपा के पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल का कहना है कि सही मायने में कहा जाए तो सपा चुनाव की तैयारी नहीं, बल्कि जनता को लूटने की तैयारी कर रही है। अखिलेश सरकार में हुई गुंडागर्दी लोग अभी भूले नहीं हैं। सरकार आने पर सपाई जमीन कब्जाने और अवैध खनन में जुट जाते हैं। निर्माण का ठेका इनके नेता ही लेते थे, जिनमें जमकर भ्रष्टाचार होता था। एरच में बनने वाला बांध इसकी बानगी है, जिसकी जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की परत खुली है। भाजपा कभी द्वेष की राजनीति नहीं करती है। डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास हो चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे लगभग तैयार है। गांवों में नलों के जरिये पानी पहुंचाने की योजना पर काम तेजी से जारी है। अपराधी जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़ चुके हैं। अपराधियों की अवैध रूप से कमाई गईं संपत्तियां सरकार ने अपने कब्जे में ले ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed