फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader cycle got stolen.

साइकिल चुरने पर बोले सपा विधायक, किसी को पसंद आ गई होगी

Fri, 05 Feb 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Feb 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
SP leader cycle got stolen.

पार्क रोड स्थित विधायक निवास से बुधवार शाम चोरों ने भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग की साइकिल गायब कर दी। सपा विधायक इसी साइकिल से विधानसभा भवन आते-जाते थे।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को वह फ्लैट पर ताला लगाकर भदोही गए थे तभी चोरों ने उनकी साइकिल को निशाना बनाया।

बृहस्पतिवार दोपहर विधायक के करीबी जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव पार्क रोड पहुंचे तब साइकिल चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने विधायक को सूचना दी जिसके बाद हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


हजरतगंज पुलिस ने बताया कि जाहिद बेग विधायक निवास डी-5 में प्रथम तल पर रहते हैं। उनकी साइकिल नीचे सीढ़ियों के पास खड़ी रहती है। चूंकि, विधायक कई दिन से यहां नहीं है इसलिए साइकिल में ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण करने के साथ ही लोगों से हुई पूछताछ

SP leader cycle got stolen.

बृहस्पतिवार दोपहर विधायक के करीबी भूपेंद्र यादव उनके आवास पहुंचे तो साइकिल गायब मिली। आसपास पूछताछ करने पर लोगों ने जानकारी से इन्कार किया। भूपेंद्र ने विधायक को फोन कर साइकिल गायब होने की जानकारी दी।

मामला हजरतगंज पुलिस तक पहुंचा तो कोतवाली में हड़कंप मच गया। पार्क रोड चौकी की पुलिस तत्काल विधायक निवास पहुंची और साइकिल के बारे में पूछताछ की। इस बीच विधायक ने भूपेंद्र यादव को साइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

अमूमन साइकिल चोरी की शिकायत लेकर थाना आने वालों को घुड़की देकर भगाने वाली पुलिस इस मामले में सिर के बल खड़ी नजर आई।

सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पार्क रोड चौकी की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की है। चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर साइकिल का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अब खरीदेंगे दूसरी साइक‌िल

SP leader cycle got stolen.

विधायक जाहिद बेग ने साइकिल चोरी होने पर अफसोस जताया है। कानून व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर बोलने से बचते हुए उन्होंने कहा कि, ‘किसी को मेरी साइकिल पसंद आ गई होगी।’

विधायक ने बताया कि उनके पास दो साइकिल हैं जो एक साल पहले खरीदी थीं। एक साइकिल भदोही स्थित घर पर है जबकि दूसरी लखनऊ में विधायक निवास पर खड़ी रहती है। वह लखनऊ में इसी साइकिल से चलते थे।

उन्होंने कहा कि जब तक विधानसभा में हैं, साइकिल से ही चलेंगे। अब दूसरी साइकिल खरीदेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed