{"_id":"5798504b4f1c1b697d21f301","slug":"sp-leader-creates-scene-for-illegal-possession-on-land","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुंडई: 10 असलहाधारी और पत्नी के साथ जमीन कब्जाने पहुंचा सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडई: 10 असलहाधारी और पत्नी के साथ जमीन कब्जाने पहुंचा सपा नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 27 Jul 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
इसी कोल्ड स्टोरेज पर किया उत्पात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर कब्जे के लिए सपा नेताओं की खुलेआम गुंडई का सिलसिला जारी है। चिनहट में जमीन पर कब्जे को लेकर सपा नेता विजय बहादुर के हंगामे को अभी कुछ ही दिन हुए हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में मंगलवार शाम सपा के दबंग पूर्व विधायक अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज मड़ियांव में सेमरा कोल्ड स्टोरेज पर कब्जा करने पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। कोल्ड स्टोरेज के मालिक मौलवीगंज के मदीना मेंसन निवासी सैफुद्दीन ने अन्ना के खिलाफ अवैध कब्जा करने, संपत्ति को क्षति पहुंचाने व जानमाल की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि हसनगंज के गल्ला मंडी निवासी अन्ना शुक्ला का इंद्रपुरी कॉॅलोनी में वैदिक गार्डन के नाम से मैरिज लॉन है। लॉन के एक तरफ सैफुद्दीन का सेमरा कोल्ड स्टोरेज है।
विज्ञापन
रोका तो गुंडों ने दी जान से मारने की धमकी
डेमो पिक
मंगलवार शाम करीब पांच बजे अन्ना अपनी क्वालिस से पत्नी कंचन और 10 असलहाधारियों को लेकर मैरिज लॉन पहुंचा और कोल्ड स्टोरेज के पीछे की दीवार तोड़कर गेट लगवाना शुरू कर दिया। कुछ मजदूर कोल्ड स्टोरेज की छत तोड़ने में जुट गए।
जानकारी पाकर सैफुद्दीन कोल्ड स्टोरेज पहुंचे और तोड़फोड़ का विरोध किया। बकौल सैफुद्दीन, रोकने पर अन्ना और उसके गुर्गों ने असलहे तानकर जान से मारने की धमकी दी। कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी आए तो उन्हें मारपीटकर भगा दिया गया। सैफुद्दीन किसी तरह बचकर वहां से भागे और पुलिस को फोन किया।
मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पूर्व विधायक और उसके गुर्गे भाग निकले थे। मौके पर अन्ना की पत्नी कंचन व मजदूर मौजूद थे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके पर चल रहा काम रुकवा दिया है। हालांकि, तब तक पूर्व विधायक के गुर्गों ने कोल्ड स्टोरेज की छत तुड़वा डाली थी। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।