{"_id":"6610f63a78fbe8f9f9067817","slug":"sp-leader-appeals-to-not-celebrate-eid-because-of-mukhtar-ansari-s-death-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari: सपा नेता ने मुस्लिमों से ईद न मनाने की अपील की, पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari: सपा नेता ने मुस्लिमों से ईद न मनाने की अपील की, पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए बैनर
Sat, 06 Apr 2024 12:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:45 PM IST
सार
सपा नेता सुधाकर यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत के कारण मुसलमानों से ईद न मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर ईदगाह के बाहर दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना करें।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता सुधाकर यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत से हमदर्दी प्रकट करते हुए मुसलमानों से ईद न मनाने की अपील की है। इसके लिए सपा कार्यालय के बाहर बैनर भी लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर ईदगाह के बाहर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना करें।
बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की बीते दिनों जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव खुद भी रविवार को गाजीपुर मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने मोहम्मदाबाद स्थित उनके घर जाएंगे। यहां बता दें कि मुख्तार अंसारी के भाई व बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को सपा ने गाजीपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सपा नेता धर्मेंद्र यादव भी मुख्तार अंसारी के परिजनों को सांत्वना देने मोहम्मदाबाद गए थे।
विज्ञापन