फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader anil yadav interrogated in connection with setting a police jeep on fire in front of gautampalli police station

प्रदर्शन में फूंकी थी पुलिस जीप: रिमांड पर आए सपा नेता से हुई पूछताछ, आगजनी में कई और शामिल

Fri, 17 Dec 2021 10:54 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 10:54 PM IST
सार

पुलिस ने अनिल से जीप में आग लगने वालों में और कौन-कौन शामिल था इस बारे में सवाल किया तो अनिल ने किसी का नाम नहीं लिया। यहां तक कि अनिल ने खुद को भी आगजनी में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
sp leader anil yadav interrogated in connection with setting a police jeep on fire in front of gautampalli police station
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में चार अक्तूबर को समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान गौतमपल्ली थाने के सामने उग्र सपा कार्यकर्ताओं पुलिस की जीप फूंक दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज व वीडियो ग्राफी में पता चला की जीप फूंकने में सपा नेता अनिल यादव व उनके साथियों का हाथ था। 

विज्ञापन


शनिवार को अनिल ने समर्पण कर दिया। उसे रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने अर्जी डाली थी। शुक्रवार व शनिवार को दो दिन की रिमांड मंजूर हुई। शुक्रवार सुबह उसे जेल से लाया गया। काफी देर तक पूछताछ की गई। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल कई लोगों के नाम भी बताये है। अब पुलिस इन नेताओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक आगजनी के मामले में शनिवार को सपा नेता मऊ निवासी अनिल यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए अनिल यादव को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई थी। पुलिस की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अनिल यादव को 48 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को गौतमपल्ली पुलिस ने अनिल यादव को पीसीआर पर लिया। पुलिस अनिल को जेल लेकर गौतमपल्ली थाने आई। इसके बाद पुलिस ने अनिल से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने अनिल से जीप में आग लगने वालों में और कौन-कौन शामिल था इस बारे में सवाल किया तो अनिल ने किसी का नाम नहीं लिया। यहां तक कि अनिल ने खुद को भी आगजनी में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद में पुलिस ने अनिल से आगजनी की प्लानिंग के संबंध में सवाल किया तो अनिल ने उस पर भी कोई जवाब नहीं दिया। 


प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली के मुताबिक पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए अनिल से आगजनी में शामिल उसके अन्य साथियों के नाम जानने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक अनिल यादव से देर रात तक पूछताछ की गई। अभी शनिवार को भी उससे पूछताछ की जाएगी। इस आगजनी में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका है। नामों की पुष्टि होने केबाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed