{"_id":"65febfa52c1e8841d404d679","slug":"sp-leader-and-colleagues-beat-the-lawyer-with-sticks-lucknow-news-c-13-lko1012-660873-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सपा नेता व साथियों ने वकील को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सपा नेता व साथियों ने वकील को डंडों से पीटा
Sat, 23 Mar 2024 05:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में ढाबे में खाना खाने गए वकील की सपा नेता व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार को सरोजनीनगर पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, आशियाना इलाके में पॉलीथिन देने से मना करने पर दुकानदार की पिटाई कर दी गई।
कृष्णानगर के लालाखेड़ा निवासी वकील अंकित कुमार यादव की अमौसी के तपोवन नगर निवासी सपा नेता लल्लू यादव से रंजिश है। सोमवार रात 11:30 बजे अंकित अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास यादव भोजनालय में खाना खाने गए थे। जहां पहले से मौजूद लल्लू यादव, उसके साथी शुभम यादव, अरुण यादव तथा दो अज्ञात लोगों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से अंकित की पिटाई कर दी। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि के मुताबिक मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, आशियाना में सरपोटगंज पुल स्थित पराग बूथ के बगल में जयकरन की चाय-समोसे की दुकान है। जयकरन का आरोप है कि बीते दिन फिरंगीखेड़ा निवासी राकेश व उसके तीन साथी उनकी दुकान पर पहुंचे थे। आरोपियों ने पॉलीथिन मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर राकेश व उसके साथी गालीगलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने जयकरन की जमकर पिटाई की। इससे उनका दाहिना कंधा टूट गया। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी राकेश व उसके तीन साथियों पर कार्रवाई की गई है।