फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP launched hi-tech publicity campaign

सपा का हाईटेक प्रचार, गाने की सीडी लॉन्च

Tue, 11 Mar 2014 09:16 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Mar 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
SP launched hi-tech publicity campaign

मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के हाईटेक प्रचार अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन


इसके लिए डिजिटल बुक रोज नए कदम और समाजवादी गानों की सीडी लांच की। डिजिटल बुक में सरकार की उपलब्धियां और रैलियों की झलक है।

उन्होंने थीम सांग ‘मन से हैं मुलायम, और इरादे लोहा हैं’ तथा एड कैंपेन भी जारी किया।

सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने बताया कि डिजिटल बुक खोलते ही प्रचार की शुरुआत हो जाती है।

‘मन से हैं मुलायम...’ थीम सांग उदय प्रताप सिंह ने पार्टी की भावनाओं के अनुरूप लिखा है। इसे गाना काफी मुश्किल था लेकिन जावेद अली ने बखूबी गाया है।

इसका संगीत भी अच्छा है। इस गाने में पार्टी के सभी नेताओं को याद किया गया है और कार्यक्रम व नीतियों की जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा, चुनावी तैयारियों, रैलियों, योजनाओं, हाईटेक प्रचार और उपलब्धियों में सपा सभी दलों से आगे निकल गई है।

भाजपा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, कई दलों के तो अभी प्रत्याशी ही तय नहीं हो पाए हैं जबकि हमारे उम्मीदवार छह माह से प्रचार में जुटे हैं।

उम्मीद है, लोकसभा में यूपी से सर्वाधिक सांसद भी सपा के जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, सपा सरकार में भी है और संघर्ष में भी। जनता से पार्टी का लगातार सीधा संवाद बना रहता है।

विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्राएं हुईं और तीन साइकिल यात्राएं दिल्ली से लखनऊ तक निकाली गईं।

आजमगढ़ से प्रारंभ होकर पिछली रैली इलाहाबाद में हुई। इन रैलियों में जितनी भीड़ जुटी उतनी नेताजी की रैलियों में पहले कभी नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed