फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP is insulting saints says BJP state chief Swatantra Dev Singh.

यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- भगवा और संतों का अपमान करने का कारण ही सपा की यह दुर्दशा हुई

Wed, 17 Nov 2021 10:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Nov 2021 10:07 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संतों का अपमान करने के कारण ही सपा की दुर्दशा हुई है। कांग्रेस और सपा नेताओं को खुद को हिन्दू कहने में भी शर्म आती है।

विज्ञापन
SP is insulting saints says BJP state chief Swatantra Dev Singh.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा भगवा रंग के साथ साधु संतों और ऋषि मुनियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इसी कारण सपा सहित अन्य विपक्षी दलों की यह दुर्दशा हुई है।

विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने तो हमेशा हिन्दू धर्म का अपमान किया है और भगवान राम के अस्तित्व को भी नकारा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस और सपा नेताओं को खुद को हिन्दू कहने में भी शर्म आती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में संस्कार का होना आवश्यक है।

अखिलेश यादव अपने पिता, चाचा और परिवार के नहीं हुए। जिन लोगों ने सपा को खड़ा करने में जीवन लगा दिया उनका भी अखिलेश ने अपमान किया। उन्होंने कहा कि इसलिए अखिलेश यादव के बयान पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed