{"_id":"665b7e6471249b342a0f4686","slug":"sp-inspected-sonwa-police-station-and-dikauli-fair-complex-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105103-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सोनवा थाना व दिकौली मेला परिसर का एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सोनवा थाना व दिकौली मेला परिसर का एसपी ने किया निरीक्षण
Sun, 02 Jun 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा थाना व दिकौली मेला परिसर का एसपी घनश्याम चौरसिया ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियां दूर करने का निर्देश संबंधितों को दिया।
सोनवा थाने पहुंचे एसपी घनश्याम चौरसिया ने महिला हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला आरक्षी प्रिया से दैनिक कार्यों की जानकारी लेकर प्राप्त शिकायतों के बारे में पूछताछ की। इसके बाद विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाएं पूरी करने व वांछित तथा वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने थाने के निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया। भोजनालय जाकर मेस मैनेजर को सफाई रखने का निर्देश दिया।
इसके बाद दिकौली दरगाह पहुंचे एसपी ने मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेला आयोजकों के साथ बैठक कर दरगाह समिति से व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व फायर कर्मियों सहित यातायात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक सोनवा श्याम देव चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यातायात कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण
एसपी ने पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था से संबंधित उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही उनके उचित रखरखाव का निर्देश दिया। ट्रैफिक कमांड सेंटर में पहुंचे एसपी ने चिल्हरिया मोड़, मल्हीपुर चौराहा, लक्ष्मननगर तिराहा, तिलकपुर मोड़, जगतजीत इंटर कॉलेज तिराहा, दुबे दुनक्का तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, आरआई अखिलेश कुमार व प्रभारी यातायात दिलीप यादव मौजूद रहे।