{"_id":"7c255a26b7c94be1b08fa5b5e078dc25","slug":"sp-govt-should-reveal-the-condition-of-old-plans-says-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई घोषणाओं के बजाय पुराने की हकीकत बताए सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई घोषणाओं के बजाय पुराने की हकीकत बताए सरकार
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Nov 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने सपा सरकार की ओर से शुरू की गई राज्य पोषण मिशन की सफलता पर संदेह व्यक्त किया है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने रविवार को यहां कहा कि सपा सरकार पहले महिला कल्याण, बाल पुष्टाहार, परिवार कल्याण और एनआरएचएम की योजनाओं की हकीकत जनता को बताए।
फिर किसी नई योजना का ऐलान करे। मुख्यमंत्री भी रोज-रोज विकास का पुराना रिकॉर्ड बजाने के बजाय धरातल पर काम शुरू करें।
गौरतलब है कि सपा सरकार लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद विकास कार्यों को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दे रही है।
वहीं, भाजपा सपा पर कोई भी वार करने का मौका नहीं छोड़ना चाहती है।