फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp government in coma

किसके फोन पर छूटे मुजफ्फरनगर के दंगाई

Wed, 18 Sep 2013 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
sp government in coma

एक चैनल के स्टिंग आपरेशन ने मुजफफरनगर दंगे में सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई में सियासी दखल की जो चर्चा अभी तक ढके-छिपे चल रही थी, वह अब मुखर हो गई है।

इसके साथ ही सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर ऊपर से किसका फोन आया था जिसकी वजह से पकड़े गए दंगाइयों को छोड़ना पड़ा।

हालांकि, डीजीपी देवराज नागर ने इस पूरे मामले को खारिज करते हुए इसे सरकार के खिलाफ साजिश बताया।

चैनल के स्टिंग आपरेशन में सीओ और एसडीएम से लेकर हिंसा प्रभावित क्षेत्र के थानों के प्रभारियों तक से बातचीत दिखाई गई। इसमें सभी ने यह स्वीकार किया कि दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन पर दबाव था।

अधिकारियों ने यहां तक कबूल किया कि जब शुरूआती दौर में तीन हत्याएं हुई थीं तब उन्होंने कई लोगों को पकड़ था जिसमें मुल्जिम भी शामिल थे, लेकिन ऊपर से आए फोन की वजह से उन्हें कुछ ही घंटों में छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


मातहतों ने जो बोला उससे जाहिर हुआ कि दबिश देने की हिमाकत करने वाले जिलाधिकारी और एसएसपी को हटाया गया और नए अफसरों ने आकर जांच की दिशा ही बदल दी। इसके बाद मातहतों के हाथ बंध गए और उनकी कार्यप्रणाली भी बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टिंग में जो तथ्य सामने आए उनसे तो यही जाहिर होता है कि सरकार ने दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने से अधिकारियों को रोका, जिसकी वजह से हिंसा कई दिनों ताक जारी रही और कई लोगों की मौत हुई।

मातहतों के इस खुलासे पर जब डीजीपी डीआर नागर से पूछा गया तो उन्होंने साफ इन्कार किया कि किसी का कोई फोन नहीं गया था और यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है।


डीजीपी ने कहा कि जिले में तैनात पुलिस अफसरों को किसी ने भी दंगाइयों के पक्ष में कार्रवाई करने को नहीं कहा। जो ऊपर से किसी का फोन आने की बात कही जा रही है उसमें सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed