{"_id":"5ace1c194f1c1b573e8b4921","slug":"sp-gives-a-seat-to-bsp-for-member-of-legislative-council-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव: सपा ने बसपा के लिए छोड़ी एक सीट, बसपा जल्द करेगी प्रत्याशी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव: सपा ने बसपा के लिए छोड़ी एक सीट, बसपा जल्द करेगी प्रत्याशी की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Apr 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
मायावती व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने बसपा के साथ अपने संबंधों को और मधुर बनाते हुए विधान परिषद चुनाव के लिए अपने खाते की एक सीट बसपा को सौंप दी। जिसके बाद अब बसपा जल्द ही इसके लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी। आपको बता दें कि यूपी विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को पूरा हो रहा है। जिसके लिए 26 अप्रैल को चुनाव होंगे।
विज्ञापन
सपा-बसपा की करीबियों को देखते हुए 2019 में यूपी में महागठबंधन तय माना जा रहा है। राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी की हार पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि अगर वो सपा की स्थिति में होती तो अपने प्रत्याशी को न जिताकर बसपा का समर्थन करतीं।
विज्ञापन
सपा-बसपा के संभावित गठबंधन पर भाजपा खासा चिंतित दिखाई दे रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सांप और नेवले का गठबंधन करार दिया है। जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट कह दिया है कि अब सपा-बसपा अलग नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
ये है चुनाव का पूरा कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तारीख- 9 अप्रैल, 2018
नामांकन करने की अंतिम तारीख- 16 अप्रैल, 2018
नामांकन पत्रों की जांच- 17 अप्रैल, 2018
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 19 अप्रैल 2018
चुनाव की तारीख- 26 अप्रैल 2018
वोटों की गणना भी 26 अप्रैल 2018 को ही होगी।
इन सदस्यों का पूरा हो रहा है कार्यकाल-
1. अखिलेश यादव
2. अंबिका चौधरी
3. उमर अली खान
4. मोहसिन रजा
5. नरेश चंद्र उत्तम
6. मधु गुप्ता
7. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह
8. मुश्ताक
9. रामसकल गुर्जर
10. डॉ. विजय यादव
11. राजेंद्र चौधरी
12. डॉ. विजय प्रताप
13. सुनील कुमार