फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp focuses on development after defeat

चुनाव में लगे झटके के बाद खुल गईं सपा की आखें

Sat, 24 May 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 May 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
sp focuses on development after defeat

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सपा सरकार की आंखें खोल दी हैं। सपा अब विकास के उन मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है जो सीधे जनता से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन


सड़क, बिजली, पानी के साथ-साथ अन्य जरूरी सरकारी सुविधाएं जनता को मुहैया कराने की रणनीति की कामयाबी को लेकर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने अमेठी जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


शहर स्थित लोकनिर्माण विभाग के अतिथिगृह में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने डीएम जगतराज त्रिपाठी, एसपी हीरालाल, एएसपी मुन्नालाल, सीडीओ तथा जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा मंत्री ने की समीक्षा

sp focuses on development after defeat

बीते कई माह से सड़क की खुदाई करने के बाद संग्रामपुर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी पर मंत्री ने नाराजगी जताई।

विभाग के अधिकारियों के पेंच कसते हुए इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। क्षेत्र की पेयजल समस्या को दूर करने को कहा। खराब हुए नलों को रिबोर व अन्य दिक्कतों को दूर करने को कहा।

क्षेत्रवासियों को रोस्टर के मुताबिक बिजली दिए जाने का निर्देश दिया। आचार संहिता से ठप पड़े विकास कार्य को समग्र गांव में और तेज करने को कहा।

अपराध तथा अपराधियों पर शिंकजा करने का निर्देश एसपी को दिया। बैठक में डीएम ने मंत्री को जिले में हो रहे विकास कार्यों एवं लंबित योजनाओं की जानकारी दी।

ये रहे चुनाव नतीजे

sp focuses on development after defeat

16 मई को आए चुनावी नतीजों ने प्रदेश में सपा और बसपा के राजनीतिक अस्तित्व पर ही सवालिया निशान लगा दिया है।

आम चुनाव में सपा को 5 तो बसपा को एक भी सीट नहीं मिली। जिससे कि इन पार्टियों के भीतर घमासान मच गई है।

करारी हार के बाद दोनों ही पार्टियों में समीक्षा जारी है। बसपा ने जहां नए चेहरों पर भरोसा जताया है, वहीं सपा ने भी 36 मंत्रियों को बर्खास्त कर हार की भड़ास निकाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed