फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP emerged as kingmaker in zila panchayat

लखनऊ : जिला पंचायत सदस्य की नौ सीटों पर सपा का कब्जा

Wed, 05 May 2021 08:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
SP emerged as kingmaker in zila panchayat
लखनऊ। राजधानी में जिला पंचायत सदस्य की सीटों के लिए हुए चुनाव में सपा ने धाक जमाई है। कुल 25 सीटों में से नौ पर सपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। वहीं, पांच सीटें हासिल कर बसपा दूसरे नंबर पर रही। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के तीन उम्मीदवार ही इस चुनाव में जीत दर्ज कर सके। वहीं, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं जीता तो आठ सीटें निर्दलीयों के खाते में र्गईं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार सुबह सभी परिणामों की घोषणा की। इससे पहले सोमवार आधी रात तक मात्र 11 सीटों के परिणाम ही जारी हुए थे। मोहनलालगंज में मतगणना के दौरान विवाद की स्थिति से वहां देर रात तक गहमागहमी रही और बाद में अधिकारियों ने स्थिति संभाली। कई जगह सोमवार रात बढ़त पाने वाले उम्मीदवारों को अंत में परिणाम पक्ष में न आने पर मायूसी हुई। कुछ प्रत्याशियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुुए शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सपा ने समर्थन पति को दिया, चुनाव लड़कर जीती पत्नी
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में समाजवादी पार्टी के घोषित नामों में से तो नौ प्रत्याशी जीते हैं, लेकिन पार्टी दस की जीत का दावा कर रही है। कारण माल की वार्ड सात की सीट पर पार्टी ने जीत बहादुर को टिकट दिया था, लेकिन बाद में महिला सीट होने के कारण उन्होंने पत्नी को लड़ा दिया था। इसलिए जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत का कहना है कि रामप्यारी भी सपा कोटे की ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज धराशायी, निर्दलियों के हाथ में सत्ता की चाबी
सांसद की बहू और पूर्व सांसद को मिली हार
राजधानी में जिला पंचायत सदस्य पदों का चुनाव खासा रोमांचक रहा। बड़े-बड़े दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा और सामने आए परिणामों में बहुमत का आंकड़ा किसी के पास नहीं है। कुल 25 सदस्यों में से जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के लिए 13 वोट चाहिए होंगे, जो किसी दल के पास नहीं। सपा को अध्यक्ष की सीट पाने के लिए चार वोट और हासिल करने होंगे। वहीं पांच सीट पाने वाली बसपा और तीन सीट पर सिमटी भाजपा के लिए तो लड़ाई और भी कठिन होगी। कुल मिलाकर आठ निर्दलीय जीते प्रत्याशी अध्यक्ष चुनने में अहम भूमिका निभाएंगे।
चुनाव में दिग्गजों की हार पर बात करें तो मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर और मलिहाबाद सीट से विधायक उनकी पत्नी जयदेवी कौशल अपनी बहु श्वेता रावत को नहीं जिता सके। लंबे अरसे से माल के वार्ड नंबर सात की जिस सीट पर कौशल किशोर की मर्जी से जीत-हार होती थी, उसी सीट पर उनकी बहू हार गई। इसी तरह सरोजनीनगर में वार्ड नंबर 15 से भाजपा के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरीं मोहनलालगंज से पूर्व सांसद के अलावा विधायक रहीं रीना चौधरी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। खास बात यह कि इन दोनों दिग्गज सीटों पर सपा से जुड़े प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करायी है। रीना चौधरी जहां सपा की पलक रावत से हारीं तो वहीं सांसद कौशल किशोर की बहू श्वेता रावत को हराने वाली रामप्यारी को भी सपा अपना प्रत्याशी बता रही है। उधर, भाजपा में जिले में मिली हार को लेकर अलग-अलग चर्चाएं अंदर खाने चल रही हैं। खुलकर कोई कुछ नहीं कह रहा, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर बिना सामंजस्य बैठाए टिकट दिए जाने के कारण स्थिति गड़बड़ हुई।

वर्तमान विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का दबदबा
भाजपा के दिग्गज भले ही अपने परिवार की सीटें न जिता पाए हों, लेकिन मोहनलालगंज से विधायक अंबरीष पुष्कर की पत्नी विजय लक्ष्मी वार्ड-18 से जीत गई हैं। विजय लक्ष्मी को अध्यक्ष पद का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं वार्ड 24 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने जीत दर्ज करायी है। यही नहीं विजय बहादुर से नजदीकी रखने वाले कुछ और प्रत्याशी भी जीते हैं। अन्य में मलिहाबाद के वार्ड -11 से जीते बसपा के यूसुफ खान दोबारा सदस्य चुने गए हैं। इसी तरह वार्ड-17 सरोजनीनगर-3 से जीतीं निर्दल प्रत्याशी किरन सिंह भी दूसरी बार चुनी गई हैं। इससे पहले दो बार इनके पति चुने जा चुके हैं।
इन सीटों पर ये उम्मीदवार जीते
वार्ड-1 चिनहट-1 से शशिपाल, बसपा
वार्ड-2 बीकेटी -1 से अनीता, भाजपा
वार्ड-3 बीकेटी -2 से अरुण, सपा
वार्ड-4, बीकेटी-3 से महेश प्रसाद, सपा
वार्ड-5 बीकेटी-4 से आशा वर्मा, निर्दलीय
वार्ड -6 माल-1 से बीकेटी/माल से रेनू , निर्दलीय
वार्ड -7 माल-2 से रामप्यारी, निर्दलीय
वार्ड -8माल-3 से संतोष कुमारी, बसपा
वार्ड -9 माल-4,से माल/मलिहाबाद निहाल अहमद, सपा
वार्ड -10 मलिहाबाद-1 से नीता रावत, निर्दलीय
वार्ड -11 मलिहाबाद-2 से यूसुफ खान- बसपा
वार्ड -12 मलिहाबाद-3 से पार्वती, निर्दलीय
वार्ड -13 काकोरी-1 से पन्नालाल, सपा
वार्ड -14 काकोरी-2 से अजय जितेंद्र, सपा
वार्ड-15 सरोजनीनगर-1 से पलक रावत, सपा
वार्ड-16 सरोजनीनगर-2 से कैप्टन यादव, सपा
वार्ड-17 सरोजनीनगर-3 से किरन सिंह, निर्दलीय
वार्ड-18 मोहनलालगंज-1 से विजय लक्ष्मी, सपा
वार्ड -19 मोहनलालगंज-2 से अमरेंद्र कुमार, बसपा
वार्ड-20 मोहनलालगंज-3 से जितेंद्र कुमार, भाजपा
वार्ड-21 मोहनलालगंज-4 से अरुण कुमार, सपा
वार्ड -22 गोसाईगंज - 1 सर्वेश कुमारी, बसपा
वार्ड -23 गोसाईगंज -2 नीतू रावत, भाजपा
वार्ड -24 गोसाईगंज - 3 विजय बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, निर्दल
वार्ड -25 गोसाईगंज - 4 आरती रावत, निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed