फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP disolves its five district units.

सपा की पांच जिला इकाइयां भंग, नए अध्यक्ष घोषित

Sun, 04 Dec 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Dec 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
SP disolves its five district units.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा संगठन की ओवरहॉलिंग का सिलसिला जारी है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक पखवाड़े में तीसरी बार जिलाध्यक्षों को बदलने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को फतेहपुर, बागपत, जालौन, मऊ और मुजफ्फरनगर की जिला इकाइयां भंग कर दीं। उन्होंने इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नामित कर दिए हैं।

शिवपाल ने फतेहपुर में रामशरण यादव, बागपत में राजुद्दीन और जालौन में वीरपाल यादव को जिलाध्यक्ष नामित किया है। इसी तरह मऊ में शैलेंद्र उर्फ साधु यादव और मुजफ्फरनगर में ईलम सिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

इन जिलों में इन्हें दी गई जिम्मेदारी

SP disolves its five district units.

उन्होंने मुजफ्फरनगर में वसी अंसारी को सपा महासचिव नामित किया है। सभी जिलाध्यक्षों को जल्द कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले शिवपाल ने 20 नवंबर को 7 जिला और एक महानगर अध्यक्ष को बदला था जबकि 28 नवंबर को दो जिलों और एक नगर इकाई में नए अध्यक्ष नामित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed