{"_id":"5b0a8d1c4f1c1bb36e8b4d2d","slug":"sp-deepak-kumar-asked-tricky-question-from-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने निरीक्षकों से पूछे ट्रिकी सवाल, कहा-दंगे के स्थिति में क्या करोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने निरीक्षकों से पूछे ट्रिकी सवाल, कहा-दंगे के स्थिति में क्या करोगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 May 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
इंटरव्यू लेते एसपी दीपक कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षकों की तैनाती के लिए समिति का गठन करने के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 56 निरीक्षकों के साक्षात्कार में मुश्किल हालात से निपटने और अपराध नियंत्रण को लेकर सवाल किए। वहीं, समिति के सदस्य दो अन्य आईपीएस अधिकारियों ने कानूनी जानकारी व कार्रवाई को लेकर प्रश्न पूछे।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने जिले में निरीक्षकों के स्थानांतरण के लिए गठित समिति के सदस्य सहायक पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर व अनुराग वत्स और पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना राधेश्याम राय की मौजूदगी में 56 निरीक्षकों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन
शिविर कार्यालय स्थित शहीद रवींद्र सिंह सभागार में कप्तान ने निरीक्षकों से कानून व्यवस्था को लेकर अनेक सवाल किए। पूछा कि किसी संगीन अपराध में पूछताछ के लिए थाने लाए गए व्यक्ति की कुछ दिनों बाद मृत्यु होने पर पुलिस पर आरोप लगने की स्थिति में क्या करेंगे, इलाके में हिंसक जानवर के घुस आने पर किस तरह काम करेंगे।
विज्ञापन
दो पक्षों में तनाव के बाद भीड़ उमड़ने और दंगे जैसी स्थिति का किस तरह सामना करेंगे। कप्तान के सवालों पर अनेक निरीक्षकों ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर मौके पर जाने की बात कही।
कप्तान के सवालों पर निरीक्षकों के अलग-अलग जवाब थे। सहायक पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स व गौरव ग्रोवर ने निरीक्षकों से भारतीय दंड विधान की धाराओं से संबंधित सवाल किए। पूर्व में थानों पर तैनाती के बारे में पूछा।