सपा ने घोषित किए इन राज्यों के 17 प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने रविवार को आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम
इसके अलावा आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नौ प्रत्याशी घोषित किए हैं।
सपा
महासचिव रामगोपाल यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में भिंड (सुरक्षित) सीट
से अनिता चौधरी, रीवा से पूर्व मंत्री राजमणि पटेल, शहडौल (सुरक्षित) से
योगेश कुमार, विदिशा से मनोज कुमार यादव, भोपाल से शीवा मलिक और खजुराहो से
सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
असम के करीमगंज से
सुमिता सहरी, सिल्चर से पूर्व विधायक अनवर हुसैन लश्कर, धुबरी से पूर्व
विधायक रसूल हक, बरपेटा से अब्दुल अवल, जोगाहाट से डॉ. गुनीन बासुमैत्री और
मंगलदोई से रातुल कुमार चौधरी प्रत्याशी बनाए गए हैं।
वहीं, आंध्र प्रदेश
में तिरुपति संसदीय सीट से पनाबका कृष्णा, मछलीपट्टनम से वेदब्यास
श्रीबुरगड्डा, वारंगल से डॉ. परमेश और नरसापुरम से के. नागेश्वर राव को
उम्मीदवार बनाया है।
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निल्लौर सिटी से
चौधरी हरिबाबू यादव, जनगांव से ए वेंकटेश्वर यादव, वारंगल पूर्व से निखत
सुल्ताना, चिराला से ए कृष्णा मोहन, वर्धनापेट्ट से सिनीवेरू श्रीनिवास
राव, मछलीपट्टनम् से पृथ्वी प्रसन्ना, कुरनूल से पी संजीव कुमार और
अवनिगड्डा से नवीन साथी को उम्मीदवार घोषित किया है।