'विधान परिषद चुनाव में हमारे आठों प्रत्याशियों की जीत तय'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को लंच और डिनर के जरिये विधान परिषद चुनाव की रणनीति तय की। पार्टी का दावा है कि उसके आठों प्रत्याशियों की जीत तय है।
सपा ने चुनाव में आठ प्रत्याशी उतारे हैं। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सपा ने कांग्रेस का समर्थन लिया है। सपा ने अपने सभी विधायकों को बुधवार को ही राजधानी बुला लिया था और विधायक दल की बैठक में उन्हें मतदान की प्रक्रिया की जानकारी भी दे दी।
गुरुवार को सपा मुख्यालय पर इन विधायकों को लंच एवं डिनर दिया गया। लंच में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सभी प्रत्याशी और विधायक मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव को लेकर अनौपचारिक बातचीत होती रही। हालांकि मौसम खराब होने के कारण डिनर में उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही।
सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक अंबिका चौधरी ने बताया कि पार्टी के सभी आठों प्रत्याशियों की पहली वरीयता के वोटों के आधार पर जीत तय है। सपा विधायक पूरी तरह एकजुट हैं। मतदान के लिए पार्टी ने व्हिप जारी नहीं की है।
विधायकों को आज बताएंगे, कौन किसे देगा वोट
सपा विधायकों को शुक्रवार सुबह बताया जाएगा कि उन्हें अपने किस प्रत्याशी को वोट देना है।
सूत्रों के मुताबिक सपा सभी प्रत्याशियों को 32 से 33 वोट आवंटित करेगी। कांग्रेस विधायकों के वोट किस प्रत्याशी के पक्ष में डलवाए जाएंगे, यह भी सुबह ही बताया जाएगा।