फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp congress road show in lucknow

सपा-कांग्रेस रोड शो: राहुल आधे दिन कांग्रेसी रहेंगे और आधे दिन सपाई

Sun, 29 Jan 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jan 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
sp congress road show in lucknow
राहुल गांधी - फोटो : SELF
पिछले कई दिनों के सन्नाटे के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शनिवार को गुलजार दिखा। गुलजार इसलिए रहा क्योंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर व सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में खुद मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन


रविवार को राहुल गांधी व अखिलेश यादव के रोड शो के लिए कांग्रेसी पूरा दिन रणनीति बनाते रहे। गठबंधन के बाद से नदारद चल रहे कई कांग्रेसी नेता भी शनिवार को पार्टी दफ्तर में नजर आए।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी सुबह से दोपहर एक बजे तक कांग्रेसी रहेंगे। इसके बाद वे सपाई हो जाएंगे। दरअसल, राहुल गांधी जब लखनऊ एयरपोर्ट आएंगे तो उनका स्वागत करने के लिए हजारों की तादाद में कांग्रेसी पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का झंडा-बैनर लेकर यह नेता राहुल को लेकर सीधे होटल ताज पहुंचेंगे। यहां से फिर सपाई मोर्चा संभालेंगे। इसके बाद शहर में निकलने वाले रोड शो की जिम्मेदारी सपा नेताओं की है।


एक तरफ मीटिंगों का दौर था तो दूसरी ओर चौराहे पर कई नेता गठबंधन के बाद संयुक्त प्रचार अभियान के असर पर चर्चा करते रहे। एक नेता ने कहा कि चुनाव रणनीतिकार प्रशान्त किशोर ने बिहार की तर्ज पर यूपी बनाम बाहरी का जो मुद्दा बनाया है वह हिट कर सकता है। हालांकि कम सीट पर चुनाव लड़ने की टीस अभी भी कांग्रेसी नेताओं के मन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed