{"_id":"588d92b74f1c1b3c3de7ff07","slug":"sp-congress-road-show-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-कांग्रेस रोड शो: राहुल आधे दिन कांग्रेसी रहेंगे और आधे दिन सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-कांग्रेस रोड शो: राहुल आधे दिन कांग्रेसी रहेंगे और आधे दिन सपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Jan 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों के सन्नाटे के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शनिवार को गुलजार दिखा। गुलजार इसलिए रहा क्योंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर व सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में खुद मोर्चा संभाला।
रविवार को राहुल गांधी व अखिलेश यादव के रोड शो के लिए कांग्रेसी पूरा दिन रणनीति बनाते रहे। गठबंधन के बाद से नदारद चल रहे कई कांग्रेसी नेता भी शनिवार को पार्टी दफ्तर में नजर आए।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी सुबह से दोपहर एक बजे तक कांग्रेसी रहेंगे। इसके बाद वे सपाई हो जाएंगे। दरअसल, राहुल गांधी जब लखनऊ एयरपोर्ट आएंगे तो उनका स्वागत करने के लिए हजारों की तादाद में कांग्रेसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस का झंडा-बैनर लेकर यह नेता राहुल को लेकर सीधे होटल ताज पहुंचेंगे। यहां से फिर सपाई मोर्चा संभालेंगे। इसके बाद शहर में निकलने वाले रोड शो की जिम्मेदारी सपा नेताओं की है।
एक तरफ मीटिंगों का दौर था तो दूसरी ओर चौराहे पर कई नेता गठबंधन के बाद संयुक्त प्रचार अभियान के असर पर चर्चा करते रहे। एक नेता ने कहा कि चुनाव रणनीतिकार प्रशान्त किशोर ने बिहार की तर्ज पर यूपी बनाम बाहरी का जो मुद्दा बनाया है वह हिट कर सकता है। हालांकि कम सीट पर चुनाव लड़ने की टीस अभी भी कांग्रेसी नेताओं के मन में है।