फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP-Congress alliance: Seats will be declared before Rahul's visit reaches UP, 14 names have been decided on th

सपा-कांग्रेस गठबंधन: राहुल की यात्रा यूपी पहुंचने से पहले घोषित होंगी सीटें, 20 की मांग पर तय हो चुके 14 नाम

Mon, 12 Feb 2024 10:10 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Feb 2024 10:10 AM IST
सार

SP-Congress alliance: सपा और कांग्रेस सीट बंटवारे के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सीधी दखल दी है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी पहुंचने से पहले सीटें घोषित कर दी जाएंगी। 

 

विज्ञापन
SP-Congress alliance: Seats will be declared before Rahul's visit reaches UP, 14 names have been decided on th
अखिलेश यादव और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सीधे दखल के बाद बातचीत का सिलसिला तेज हो गया है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में प्रवेश से पहले दोनों दलों की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी ओर से 11 सीटें कांग्रेस को दिए जाने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से चुप्पी साध ली गई। इतना ही कहा गया कि बातचीत का सिलसिला जारी है और यह काफी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। रालोद के साथ छोड़ने के बाद जनता में गठबंधन को लेकर किसी भी तरह के नकारात्मक संदेश को रोकने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सक्रिय हुए। सूत्र बताते हैं कि राहुल ने सीटों के बंटवारे के लिए बात कर रहे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को बातचीत जल्द फाइनल करने के लिए कहा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस यूपी में 20 लोकसभा सीटों पर लड़ना चाहती है। इनमें से अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर सीकरी, जालौन, कानपुर और झांसी आदि 14 सीटों पर दोनों दलों में सहमति बन चुकी है। शेष पर वार्ता जारी है। इसी सप्ताह इस बातचीत का अंतिम नतीजा आने की पूरी उम्मीद है। ताकि, सपा के लोग भी सभी जिलों में न्याय यात्रा में शामिल हो सकें। अभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली में ही इस यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र हो जाएगा सीटों का बंटवारा -अजय राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा शीघ्र पूरा हो जाएगा। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी कहा कि 11 सीटें दे चुके हैं। कांग्रेस ने जो अन्य सीटें देने को कहा है, उन पर भी गंभीरता से मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed