{"_id":"80719296f5d3edcfcb272699edfff2cb","slug":"sp-comments-on-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया का बयान शैतान के मुंह से धार्मिक प्रवचन: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया का बयान शैतान के मुंह से धार्मिक प्रवचन: सपा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 07:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार एवं खाद रसद मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि ईमानदार अफसरों को प्रताड़ित करने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री का बयान शैतान के मुंह से धार्मिक प्रवचन जैसा है।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, बसपा शासन के पांच वर्षों में प्रदेश की देश-दुनिया में जैसी बदनामी हुई है, उससे सभी वाकिफ हैं।
लूट, वसूली और झूठ के सहारे चले बसपा शासन में अधिनायकशाही और आपातकाल की त्रासदी दोनों का संगम था। उन्हें अखिलेश यादव सरकार में कुछ अच्छा होता हुआ नहीं दिख रहा है तो यह उनका दृष्टि दोष है।
विज्ञापन
मायावती के जन्मदिन पर चंदा वसूली के लिए औरैया के एक इंजीनियर मनोज गुप्ता को तड़पाकर मारने का काम बसपा विधायक ने किया था।
आईएएस अधिकारी हरमिंदर राज ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। सपा प्रवक्ता ने कहा, ईमानदारी का पाठ पढ़ाते वक्त वह भूल गईं कि उनके राज में एनआरएचएम में करोड़ों का घपला हुआ।
विज्ञापन
दो सीएमओ की दिनदहाड़े और एक डिप्टी सीएमओ की जेल में हत्या हुई थी, जबकि जेल विभाग खुद उनके पास था। वे आईएएस प्रोमिला शंकर का प्रकरण भी कैसे भूल सकती हैं जिन्हें मनमाफि क रिपोर्ट न देने पर निलंबित कर दिया गया था।
उन्होंने कहा, प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली ताकतें सक्रिय हैं। उन्हें खुली छूट नहीं दी जा सकती है। जो अफसर कर्तव्य पालन में कोताही बरतते पाए जाएंगे उनके खिलाफ अवश्य कार्रवाई होगी।