फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP Chief Akhilesh Yadav tweets seeing long queues on liquor shops

शराब की दुकानों पर भीड़ देख बोले अखिलेश- 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने कि लिए इसी लाइन में लगना है क्या?

Tue, 05 May 2020 12:49 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 05 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
SP Chief Akhilesh Yadav tweets seeing long queues on liquor shops
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सोमवार को उत्तर प्रदेश के चिन्हित इलाकों में लॉकडाउन के नियमों में कुछ छूट दी गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के आधार पर योगी सरकार ने लॉकडाउन में रियायत देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


इसी के तहत सोमवार सुबह 10 से शाम सात बजे तक शराब की एकल दुकानें खुलीं। इतने दिनों बाद दुकान खुलने पर हालत यह थी कि कई जगहों पर सुबह छह बजे से ही लोग कतार लगा कर खड़े हो गए थे। 
विज्ञापन


वहीं, कई दुकानों के बाहर तो एक किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई थी। लोगों ने अधिक से अधिक मात्रा में शराब की खरीदारी की। कई लोग ढेर सारी बोतलें ले जाते नजर आए तो कुछ लोगों ने पेटी ही खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकानों को बाहर लोगों की लंबी कतारों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने ट्विटर पर तंज कसते हुए दुकान के बाहर लगी कतार की तस्वीर साझा की। 

उन्होंने लिखा कि भाई साहब, कृप्या ये बताएं कि पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिए क्या इसी लाइन में लगना है? उनका निशाना सरकार की पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की योजना और लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने की अनुमति पर था। 



मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने केवल ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में ही यह छूट दी है। रेड जोन या कंटेनमेंट इलाकों में लॉकडाउन के नियमों में किसी तरह की राहत नहीं है। 


बता दें कि प्रदेश के फिलहाल 19 जिले रेड जोन में, 36 ऑरेंज जोन में और 20 ग्रीन जोन में हैं। सभी जोन में 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 10 साल से छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed