{"_id":"5c2872d8bdec22571b3c295d","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-press-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो भ्रष्टाचार को रोकने की बात करते थे उनके कार्यालय में हो रहा 'हिसाब': अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो भ्रष्टाचार को रोकने की बात करते थे उनके कार्यालय में हो रहा 'हिसाब': अखिलेश यादव
Sun, 30 Dec 2018 12:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया को सम्बोधित करते हुए मंत्रियों के निजी सचिवों के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले जो लोग भ्रष्टाचार रोकने का दावा करते थे अब उनके कार्यालय में ही हिसाब हो रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि देश में इतनी धोखेबाज और झूठी सरकार पहले कभी नहीं आई, जितनी की अब है। इस सरकार ने युवाओं व किसानों से जुड़े हुए किसी वादे को नहीं निभाया है। भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए एफडीआई का जितना विरोध किया उतना किसी ने नहीं किया और फिर खुद ही सरकार में आने पर इसे लागू किया। एफडीआई लागू होने से छोटे दुकानदारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि जीएसटी के गलत तरह से लागू होने से व्यापार बर्बाद हो गए हैं। इसमें लगातार बदलाव किए जा रहे हैं जिसका फायदा सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को हो रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने कहा कि यूपी में कभी भी कानून व्यवस्था इतनी खराब नहीं रही जितनी की अब है। उन्होंने कहा कि अफसर पोस्टिंग करवाने के लिए इनकाउंटर कर रहे हैं।
अखिलेश ने किसानों को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण अब तक 50 लाख से ज्यादा किसान खेती छोड़कर मजदूर बन गए हैं। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है लेकिन किसान बर्बाद हो रहे हैं।