{"_id":"43f6b4ca4ab72b9fd7ede9675e56fb03","slug":"sp-changes-candidates-on-many-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने चुनाव के लिए बदले मोहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने चुनाव के लिए बदले मोहरे
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Sat, 05 Oct 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा और विधानपरिषद चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर प्रत्याशियों में बदलाव करते हुए बड़े फैसले लिए हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने लोकसभा सीट फतेहपुर सीकरी का प्रत्याशी बदल दिया है। डॉ. राजेंद्र सिंह की जगह अब रानी प्रक्षालिका सिंह को टिकट दिया गया है।
यूपी विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ही डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी होंगे। हाल ही में पांडेय के टिकट को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गई थी।
सपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह जानकारी दी है।
इसी तरह, यूपी विधानपरिषद चुनाव के लिए इलाहाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हरिनारायण मिश्र और लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया गया है।
यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने दी।
इसके अलावा, पार्टी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का प्रत्याशी भी बदल दिया है। अब डॉ. गोपाल सिंह की जगह सुनील कुमार सिंह पटेल प्रत्याशी होंगे।