फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp candidates fill up nomination for mlc election.

MLC: सपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र

Mon, 12 Jan 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Jan 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
sp candidates fill up nomination for mlc election.

समाजवादी पार्टी के सभी आठ उम्मीदवारों ने सोमवार को यहां विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन कर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सपा सरकार के कई मंत्री व विधायक मौजूद थे।

विज्ञापन


कांग्रेस के विधान परिषद में नेता नसीब पठान और पार्टी के विधायक अखिलेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे। नामांकन पत्र जमा कराने के बाद प्रदेश सरकार में मंत्री अंबिका चौधरी ने सभी आठों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। कहा, भाजपा के 13वें उम्मीदवार उतारने के दावे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सपा के सभी आठों प्रत्याशी पहली ही वरीयता में चुनाव जीत जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के साथ सभी आठों उम्मीदवार अहमद हसन, अशोक वाजपेयी, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, रमेश यादव, साहब सिंह सैनी, रामजतन राजभर, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर व आशु मलिक ने विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे के समक्ष नामांकन पत्र भरा। प्रमुख सचिव ने सभी को शपथ दिलाई। अहमद हसन, डॉ. सरोजनी अग्रवाल और रमेश यादव इस समय भी विधान परिषद के सदस्य हैं। पार्टी ने इन तीनों लोगों को फिर से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबिका का दावा, भाजपा पर पड़ेंगे भारी

sp candidates fill up nomination for mlc election.

नामांकन के बाद मंत्री अंबिका चौधरी ने दावा किया कि सपा के सभी आठ उम्मीदवार पहली ही वरीयता के मतों से चुनाव जीत जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव होते हैं तो भी सपा के सभी उम्मीदवार जीतेंगे। नहीं होते हैं तब तो जीतना निश्चित ही है। कहा कि भाजपा की हार का सिलसिला शुरू हो गया है। दावे से कह सकता हूं कि उत्तर प्र्र्रदेश में भविष्य में जो भी चुनाव होंगे। उनमें भाजपा की हार का सिलसिला जारी रहेगा।

इससे पहले बसपा के तीन प्रत्याशी एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र भर चुके हैं। बसपा से नसीमुद्दीन सिद्दीकी, धर्मवीर अशोक और प्रदीप भारती ने नामांकन पत्र भरा।नामांकन पत्र 13 जनवरी तक भरे जाएंगे। अगर जरूरी हुआ तो 23 जनवरी को मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

परिषद की 12 सीटें इस महीने की 30 जनवरी को खाली हो रही हैं। इनमें सात बसपा, तीन सपा व दो भाजपा की हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त पांडेय ने बताया कि 13 जनवरी तक नामांकन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed