फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP candidate offer prayer to Shiv Temple before nomination.

मिल्कीपुर उपचुनाव: नामांकन से पहले सपा प्रत्याशी ने लिया पंचमुखी महादेव और हनुमंतलला का आशीर्वाद

Wed, 15 Jan 2025 02:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jan 2025 02:39 PM IST
सार

Milkipur Bypoll: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने अयोध्या के गुप्तार घाट में शिव मंदिर में पूजन किया। इस दौरान उनके साथ कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
SP candidate offer prayer to Shiv Temple before nomination.
अपने पिता सांसद अवधेश के साथ भगवान शिव का अभिषेक करते अजीत प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 Milkipur Election News: मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन करने से पहले सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद व उनके पिता सांसद अवधेश प्रसाद ने गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर व सहादतगंज स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन


इस दौरान अजीत प्रसाद ने शिवलिंग का अभिषेक किया और नामांकन के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय भी मौजूद रहे।



इस दौरान मीडिया से बातचीत में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी इन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। यह चुनाव बाहरी और घर के प्रत्याशी के बीच होने जा रहा है। मैं यहां पर रहता हूं और भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान बाहर के हैं। जनता हमारे साथ है और इन चुनाव में सपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने सरयू मैया का आशीर्वाद लिया है। हनुमान जी से आशीर्वाद लिया है और भगवान शिव का भी अभिषेक किया है। सपा इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed