फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP candidate Ajit Prasad said that BJP people are doing fake voting.

मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने किया मतदान, बोले- फर्जी वोट डलवा रहे भाजपा के लोग

Wed, 05 Feb 2025 05:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2025 05:37 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा कि भाजपा के लोग फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत के लिए गड़बड़ी कर रही है।

विज्ञापन
SP candidate Ajit Prasad said that BJP people are doing fake voting.
सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिल्कीपुर सीट पर सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने मतदान के बाद कहा कि भाजपा के लोग चुनाव जीतने के लिए गड़बड़ी कर रहे हैं। लोगों को धमकाया जा रहा है और सपा कार्यकर्ताओं को बूथों से भगाया जा रहा है। भाजपा के लोग फर्जी वोट डलवा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सब के बावजूद जनता हमारे साथ है और साइकिल को देख रही है। इस सीट पर सपा की जीत होगी। 

ग्राम प्रधान से विवाद का वीडियो वायरल होने पर उन्होंने कहा कि मुझे सूचना मिली कि भाजपा के लोग फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं। इसकी शिकायत लोगों ने भी मुझसे की थी तब मैंने कहा था कि तुम बाहर जाओ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने फर्जी वोटिंग के लिए बाहर से वोटर बुलवाए हैं। हमारी जीत का मार्जिन भले ही कम हो सकता है पर सपा की जीत होगी। भाजपा के लोगों ने पुलिस प्रशासन की मदद से हमारे वोटरों को रोका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed