फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP busy in strengthening Azamgarh seat, Guddu Jamali will take membership of the party today

यूपी: राज्यसभा चुनावों से अलर्ट हुई सपा ने बढ़ाई आजमगढ़ की किलेबंदी, पल्लवी के ट्वीट ने दिए ट्विस्ट के संकेत

Wed, 28 Feb 2024 09:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Feb 2024 09:55 AM IST
सार

राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग का शिकार हुई सपा अब अपने गढ़ों को और मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी की पहली तैयारी आजमगढ़ के किले को और मजबूत करना है। 

विज्ञापन
SP busy in strengthening Azamgarh seat, Guddu Jamali will take membership of the party today
पल्लवी पटेल व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा में मात के बाद सपा लोकसभा चुनाव के लिहाज से आजमगढ़ की किलेबंदी में जुट गई है। पूर्व विधायक और बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे। बता दें, आजमगढ़ में सपा पिछला लोकसभा चुनाव बसपा से गुड्डू जमाली के मैदान में उतरने से हार गई थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जमाली पसमांदा मुस्लिम समाज से आते हैं। इसलिए सपा उन्हें मार्च में होने वाले चुनाव में विधान परिषद भेजकर एक संदेश देना चाहती है। भाजपा की नजर लगातार पसमांदा मुस्लिम समाज पर बनी है। वर्ष 2022 में आजमगढ़ में हुए लोकसभा उप चुनाव में गुड्डू जमाली को 2.66 लाख वोट मिले थे और सपा के धर्मेंद्र यादव यह चुनाव करीब 8 हजार मतों से हार गए थे। आजमगढ़ सीट फिर जीतने की रणनीति के साथ गुड्डू जमाली को सपा में लाया जा रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवंबर, 2021 में गुड्डू जमाली ने बसपा के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके सपा के टिकट पर मुबारकपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि उन्हें प्रत्याशी घोषित करने के बजाय सपा ने स्थानीय नेता को टिकट दिया था। इसके बाद गुड्डू जमाली एआईएमआईएम से मुबारकपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लवी पटेल ने सीएम को दी बधाई, तलाशे जा रहे निहितार्थ
 सपा विधायक पल्लवी पटेल ने एक्स के माध्यम से पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सीएम को बधाई दी। राजनीतिक हलकों में इसके निहितार्थ भी लगाए जा रहे हैं। पल्लवी पटेल ने लिखा कि ''वास्तविक पीडीए'' के प्रतीक रामजी लाल सुमन को जीत की हार्दिक बधाई। अहिंसक, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई। उन्होंने अपने संदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव को टैग किया है।

सात लोकसभा सीटों पर असर डालेंगे राज्यसभा चुनाव के नतीजे

समाजवादी पार्टी के सात विधायकों के झटके का असर लोकसभा चुनावों पर भी रहेगा। राज्यसभा चुनाव के नतीजों से प्रदेश की सात लोकसभा सीटों के चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।सपा विधायक मनोज पांडेय रायबरेली के कद्दावर नेता हैं। भाजपा के लिए रायबरेली सीट जीतना चुनौती है। माना जा रहा है कि मनोज पांडेय के समर्थन से पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। अमेठी में राकेश प्रताप सिंह सपा के बड़े चेहरे हैं। राकेश के भाजपा को समर्थन करने से अमेठी में पार्टी को फायदा होगा। उधर, भाजपा ने इस बार अंबेडकरनगर सीट पर परचम फहराने की रणनीति बनाई है। बसपा सांसद रितेश पांडेय भाजपा में शामिल हो गए हैं, उनके पिता राकेश पांडेय का भाजपा को समर्थन मिलने से अब अंबेडकरनगर में चुनावी राह आसान हो सकती है। वहीं अभय सिंह के भाजपा में आने से अयोध्या क्षेत्र में ठाकुर मतदाताओं का बिखराव रोकने में मदद मिलेगी। पूजा पाल का समर्थन मिलने से प्रयागराज में और विनोद चतुर्वेदी का समर्थन मिलने से जालौन में भाजपा को मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed