फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP begins preparations for by-elections, Unnao, Deoria leaders talks

सपा ने शुरू की उपचुनाव की तैयारी, उन्नाव, देवरिया के नेताओं की वार्ता

Sat, 19 Sep 2020 10:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 19 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
SP begins preparations for by-elections, Unnao, Deoria leaders talks
यूपी उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में आठ विधानसभा क्षेत्रों में नवंबर माह में प्रस्तावित उपचुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को उपचुनाव वाले दो जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ वीडियोकांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने सेक्टर प्रभारियों से बूथ पर तैयारी की जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रदेश में टुंडला (आगरा) बुलंदशहर, रामपुर, नौगावां सादात (अमरोहा) बांगरमऊ (उन्नाव) मल्हनी (जौनपुर), घाटमपुर (कानपुर) व देवरिया में उपचुनाव होना है। सपा उपचुनावों को लेकर गंभीर हो गई है। नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को घाटमपुर व मल्हनी सीटों पर उपचुनाव की तैयारी को लेकर कानपुर देहात और जौनपुर के जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया था।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे दिन उन्होंने देवरिया और उन्नाव के नेताओं के साथ वीडियोकांफ्रेसिंग की। देवरिया सदर के साथ ही उन्नाव के बांगरमऊ में उपचुनाव होना है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हो चुकी है। लोग परेशान है, संकट में हैं। उन्हें अखिलेश यादव व समाजवादियों पर ही भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेता व कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के किसान-नौजवान विरोधी कार्यों को उजागर करें। अभी से उपचुनावों के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा की झूठ और धोखे की राजनीति की सच्चाई बताएं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed